facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

SIP से निवेश निकासी में इजाफा, खाते भी हो रहे बंद

2023-24 में औसतन 19 लाख एसआईपी खाते (SIP Accounts) बंद हुए जो अप्रैल 2024 में बढ़कर 33 लाख और मई में 44 लाख हो गए।

Last Updated- June 16, 2024 | 9:19 PM IST
SIP

काफी ज्यादा खाते बंद होने के बावजूद म्युचुअल फंडों के सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) से निवेश निकासी पिछले छह महीने के औसत से थोड़ी ज्यादा रही है। निवेशकों ने पिछले महीने एसआईपी खातों से 11,678 करोड़ रुपये की निकासी की जबकि पिछले छह महीने का औसत 10,436 करोड़ रुपये रहा है।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार इस निवेश निकासी को समायोजित करने के बाद मई में शुद्ध एसआईपी निवेश 9,226 करोड़ रुपये रहा जो सकल एसआईपी निवेश 20,904 करोड़ रुपये का 44 फीसदी बैठता है। शुद्ध एसआईपी आंकड़े यह बताते हैं कि मई में बड़ी संख्या में खातों के बंद होने की वजह निष्क्रिय खातों का बंद होना रही।

2023-24 में औसतन 19 लाख एसआईपी खाते बंद हुए जो अप्रैल 2024 में बढ़कर 33 लाख और मई में 44 लाख हो गए। बाजार नियामक सेबी के इस निर्देश के बाद ऐसा हुआ जिसने फंडों से कहा था कि लगातार तीन बार खाते से रकम नहीं निकल पाए तो उस एसआईपी खाते को बंद कर दिया जाए।

कुल मिलाकर निवेशकों ने कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले पांच महीने में एसआईपी के जरिये शुद्ध रूप से 43,435 करोड़ रुपये का निवेश किया है जो इससे एक साल पहले की अवधि में 36,121 करोड़ रुपये था।

एसआईपी के जरिये निवेश में बढ़ोतरी और एकमुश्त निवेश के कारण पिछले तीन महीनों में म्युचुअल फंडों ने इक्विटी बाजार में रिकॉर्ड निवेश किया है और मई में म्युचुअल फंडों की 46,666 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीद रही।

First Published - June 16, 2024 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट