facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Tata Group की कंपनी Q4 रिजल्ट्स के साथ करेगी डिविडेंड का ऐलान, बोर्ड मीटिंग की तारीख हुई फाइनल

Advertisement

टाटा ग्रुप की बिजली उत्पादन कंपनी ने अभी तक डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। कंपनी Q4 नतीजों के साथ रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर सकती है।

Last Updated- May 01, 2025 | 8:39 PM IST
Tata Stock Dividend

 

 

Tata Stock Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने जनवरी-मार्च तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि मई महीने में होने वाली बोर्ड मीटिंग में तिमाही नतीजों के साथ-साथ शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा।

टाटा पावर की तरफ दी गई जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुधवार, 14 मई 2025 को होगी। इसमें कंपनी के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स (स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड) को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। संभव है कि तिमाही नतीजों के साथ रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी किया जाए।

Also Read: TCS dividend: हर शेयर पर ₹30 का डिविडेंड देगी IT दिग्गज, रिकॉर्ड डेट फाइनल; चेक करें अकाउंट में कब आएंगे पैसे

टाटा पावर डिविडेंड हिस्ट्री

बीएसई वेबसाइट के अनुसार, टाटा पावर ने साल 2023 और 2024 में ₹1 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹2 का डिविडेंड दिया था। 2022 में कंपनी ने ₹1.75 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था, जबकि 2021 और 2020 में ₹1.55 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था।

बुधवार को एनएसई पर टाटा पावर का शेयर ₹383.45 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में टाटा पावर के शेयरों में करीब 15% की गिरावट आई है, जबकि दो साल में इसने 91% का मजबूत रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में टाटा पावर के शेयरों में करीब 1110% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Also Read: Dividend Stocks: Q4 के साथ ये 3 कंपनियां कर सकती है डिविडेंड का एलान, बोर्ड मीटिंग आज; लिस्ट में अदाणी की कंपनी भी शामिल

टाटा पावर शेयर हिस्ट्री

टाटा पावर का शेयर अपने हाई से अभी भी 20 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 494.85 रुपये और 52 वीक्स लो 326.25 रुपये है। पिछले एक महीने में स्टॉक में कुछ पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिला है। इस दौरान शेयर 2.34% चढ़ा है। स्टॉक तीन महीने में 9.10% चढ़ा जबकि छह महीने में यह 10% गिरा है। एक साल में स्टॉक में 14.45% की गिरावट आई है। जबकि दो साल में स्टॉक ने 91% और पांच साल में 1110.08% रिटर्न दिया है। टाटा पावर का बीएसई पर मार्केट कैप 1,22,764 करोड़ रुपये है।

 

Pakistan Stock Exchange: मोदी सरकार के रुख से बरबाद हो गया पाक शेयर बाजार

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement