facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Pakistan Stock Exchange: मोदी सरकार के रुख से बरबाद हो गया पाक शेयर बाजार

Advertisement

PSX के अनुसार, बाजार दिनभर नकारात्मक रुझान में रहा और KSE-100 सूचकांक 3.09% यानी 3,545.61 अंक गिरकर 111,326.57 पर बंद हुआ। 

Last Updated- May 01, 2025 | 8:08 PM IST
Pakistan stock exchange
Pakistan Stock Exchange (PSX)

भारत के साथ संभावित सैन्य टकराव की आशंका के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में बुधवार को 3,500 से अधिक अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पहल्गाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुए भूराजनीतिक तनाव और सूचना मंत्री अत्ता तारड़ के बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

पीएसएक्स के अनुसार, बाजार दिनभर नकारात्मक रुझान में रहा और अंत में KSE-100 सूचकांक 3.09% यानी 3,545.61 अंक गिरकर 111,326.57 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद 114,872.18 से काफी नीचे था।

क्या कहते है पाकिस्तान स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट

प्रमुख विश्लेषकों ने इस गिरावट का कारण भारत-पाक तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की अटकलों को बताया। टॉपलाइन सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यकारी मोहम्मद सुहैल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में संभावित हमले की खबरों ने निवेशकों में घबराहट फैलाई है।

एकेडी सिक्योरिटीज के रिसर्च डायरेक्टर अव्वैस अशरफ ने कहा, “निवेशक भारत द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर चिंतित हैं। यह चिंता सूचना मंत्री के प्रेस ब्रीफिंग के बाद और बढ़ गई है।”

चेज़ सिक्योरिटीज के रिसर्च डायरेक्टर यूसुफ एम फारूक ने कहा कि “बाजार पर सूचना मंत्री के बयान का असर साफ दिख रहा है कि भारत 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।”

आरिफ हबीब लिमिटेड की रिसर्च प्रमुख सना तौफीक ने भी बाजार में आई गिरावट का प्रमुख कारण भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को बताया।

क्या था पाक सूचना मंत्री का बयान

इससे पहले दिन में, सूचना मंत्री अत्ता तारड़ ने कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टों के अनुसार भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है।

यह बयान 22 अप्रैल को पहल्गाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत ने हमले के बाद अपनी सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए ऑपरेशनल फ्रीडम भी दे दी है।

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट: भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद KSE-100 इंडेक्स 2200 अंक टूटा

Pak Remittance: सिर्फ मार्च महीने में पाकिस्तान में विदेशों से आए 1,15,000 करोड़ पाक रुपये

PM Modi Podcast: पाकिस्तान, RSS, Trump, Global Image पर क्या बोले पीएम मोदी

 

 

 

 

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement