facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Dividend Stocks: Q4 के साथ ये 3 कंपनियां कर सकती है डिविडेंड का एलान, बोर्ड मीटिंग आज; लिस्ट में अदाणी की कंपनी भी शामिल

Advertisement

डिविडेंड पर विचार करने वाली प्रमुख कंपनियों में अदाणी ग्रुप की अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन भी शामिल है। कंपनी बोर्ड की बैठक 1 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

Last Updated- May 01, 2025 | 10:17 AM IST
Dividend Stock

Dividend Stocks: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया और स्पोर्टकिंग इंडिया गुरुवार (1 मई) को मार्च तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा कर सकती है।

डिविडेंड पर विचार करने वाली प्रमुख कंपनियों में अदाणी ग्रुप की अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन भी शामिल है। कंपनी ने 26 अप्रैल 2025 को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया था कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 1 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

बैठक में 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के लिए ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स की समीक्षा और मंज़ूरी दी जाएगी। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश (यदि कोई हो) पर भी विचार किया जाएगा।

Also Read: हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड, क्रेडिट रेटिंग कंपनी ने बताया कब मिलेगा पैसा

स्पोर्टकिंग इंडिया डिविडेंड

स्पोर्टकिंग इंडिया लिमिटेड ने बीएसई को यह भी सूचित किया था कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 1 मई, 2025 को आयोजित की जायेगी। बैठक में 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए स्टैंडअलोन फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी दी जायेगी। साथ ही डिविडेंड की सिफारिश, यदि कोई हो, पर विचार और से मंजूरी दी जायेगी।

होम फर्स्ट फाइनेंस डिविडेंड

इसी तरह, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने 25 अप्रैल 2025 को बीएसई को जानकारी दी थी कि उसके निदेशक मंडल की बैठक भी 1 मई 2025 को होगी। इसमें 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन वित्तीय परिणामों को मंजूदी दी जायेगी।

Also Read: इंजीनियरिंग कंपनी ने दिया 100% डिविडेंड, चौथी तिमाही के नतीजे भी हुए जारी

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के शेयरहोल्डर्स को अंतिम डिविडेंड की सिफारिश करने पर भी चर्चा होगी। साथ ही, कंपनी अपनी कारोबारी आवश्यकताओं के अनुसार एक या अधिक किश्तों/सीरीज में निजी प्लेसमेंट आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी कर फंड जुटाने पर भी विचार करेगी, जो सभी लागू नियमों के अनुरूप होगा।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement