facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

इंजीनियरिंग कंपनी ने दिया 100% डिविडेंड, चौथी तिमाही के नतीजे भी हुए जारी

Advertisement

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी ₹823 करोड़ रही।

Last Updated- April 30, 2025 | 9:04 PM IST
dividend

भारत की जानी-मानी इंजीनियरिंग कंपनी ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड ने बुधवार, 30 अप्रैल को मार्च 2025 में खत्म हुए वित्त वर्ष के नतीजे घोषित किए। इसी के साथ कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। यह घोषणा बाजार खुलने के समय स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए की गई।

कंपनी ने बताया, “बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 प्रति शेयर (यानि 100%) डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की AGM में मंज़ूरी के बाद दिया जाएगा।” पिछले साल 2024 में भी कंपनी ने ₹2 का फाइनल डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2023 में ₹0.90 प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था।

वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल कंसॉलिडेटेड आमदनी ₹2,918 करोड़ रही। वहीं, सिर्फ ग्रीव्स कॉटन का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹1,988 करोड़ पर पहुंचा। EBITDA में भी 11% की बढ़त हुई और यह ₹260 करोड़ रहा। कंपनी की Excel यूनिट ने पूरे साल में ₹268 करोड़ का योगदान दिया।

Q4 में भी बढ़िया प्रदर्शन

जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी ₹823 करोड़ रही। स्टैंडअलोन रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹573 करोड़ पहुंचा। Excel यूनिट ने इस तिमाही में 15% की ग्रोथ के साथ ₹75 करोड़ की कमाई की। इंजीनियरिंग डिविज़न ने खासतौर पर 28% की तेज़ बढ़त दिखाई।

ग्रीव्स कॉटन के बारे में

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड एक पुरानी और भरोसेमंद इंजीनियरिंग कंपनी है, जिसकी 165 साल की विरासत है। यह कंपनी मल्टी-प्रोडक्ट, मल्टी-फ्यूल और मल्टी-लोकेशन पर काम करती है। 30 अप्रैल को दोपहर 2:11 बजे ग्रीव्स कॉटन का शेयर ₹204.35 पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 7.89% की तेज़ बढ़त दिखाता है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement