facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Adani group की कंपनी ने Q4 रिजल्ट्स के साथ डिविडेंड का करेगी ऐलान, बोर्ड मीटिंग की डेट हुई फाइनल

Advertisement

साल 2020 से अब तक अदाणी टोटल गैस पांच बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। कंपनी ने साल 2020 से हर साल 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया है।

Last Updated- April 22, 2025 | 3:39 PM IST
Adani Ports Stock

Dividend Stock: अदाणी ग्रुप की एनर्जी सेक्टर से जुड़ी कंपनी जनवरी-मार्च तिमाही 2025 के नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। यह कंपनी और कोई नहीं बल्कि अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) है।

अदानी टोटल गैस ने एक्सचेंज फाईलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के लिए डिविडेंड की सिफारिश और बोर्ड मीटिंग के लिए डेट तय कर दी गई है। यह कंपनी गैस सेक्टर में सक्रिय है और एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी तथा एलएनजी की सप्लाई करती है। अदाणी टोटल गैस…अदाणी ग्रुप और फ्रांस की टोटल एनर्जीज़ (TotalEnergies) का एक सिटी गैस जॉइंट वेंचर है।

कंपनी ने 21 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक इस महीने निर्धारित की गई है। 31 मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स की समीक्षा की जाएगी। आवश्यक होने पर डिविडेंड की सिफारिश की जाएगी। निदेशक मंडल की बैठक सोमवार, 28 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी।

ALSO READ | ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी ने किया 2:1 बोनस का ऐलान, ₹12.5 डिविडेंड की भी सिफारिश; 5 साल में स्टॉक 17323% भागा

Adani Total Gas Dividend History

डिविडेंड हिस्ट्री की बात करें तो वर्ष साल 2020 से अब तक अदाणी टोटल गैस पांच बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है। कंपनी ने साल 2020 से हर साल 0.25 रुपये का डिविडेंड दिया है।

Adani Total Gas Share History

अदाणी टोटल गैस के शेयर सोमवार (21 अप्रैल) को बीएसई पर 2.54% चढ़कर 624 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि मंगलवार (22 अप्रैल) को यह दो दोपहर 3 बजे 0.72% की गिरावट लेकर 623.80 रुपये पर थे। स्टॉक का 52-वीक्स हाई 1,197.95 रुपये और लो ₹533 है। पिछले एक हफ्ते में स्टॉक 5% और दो हफ्तों में 9% चढ़ा है। जबकि 3 महीनों में यह 6% नीचे है। एक साल में शेयर 31% गिरा है। जबकि दो साल में यह 32% और तीन साल में यह 74% तक लुढ़का है। हालांकि, पिछले 5 साल में स्टॉक ने 529% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

ALSO READ | Construction Company ने किया 3:2 बोनस शेयर का ऐलान: शेयर का भाव ₹15 से कम है, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement