facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

Construction Company ने किया 3:2 बोनस शेयर का ऐलान: शेयर का भाव ₹15 से कम है, रिकॉर्ड डेट फिक्स

कंपनी ने आगे बताया कि बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 25 अप्रैल 2025 (T+1) तय की गई है। इस दिन 33,66,28,500 बोनस शेयर पात्र शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे।

Last Updated- April 22, 2025 | 3:28 PM IST
GRM Overseas Bonus Share

कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी कंपनी नवकार अर्बनस्ट्रक्चर लिमिटेड (Navkar Urbanstructure) ने अपने पहले बोनस शेयर इश्यू की रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 7 मार्च 2025 को हुई मीटिंग में 3:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंज़ूरी दी थी। यानी हर 2 मौजूदा शेयरों पर 3 नए बोनस शेयर मिलेंगे।

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अप्रैल

कंपनी ने 17 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि 24 अप्रैल 2025 को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। इस दिन जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। हर ₹2 के 2 मौजूदा शेयरों पर 3 नए ₹2 के बोनस शेयर मिलेंगे।

ALSO READ: Top- 5 Large Cap Funds: 5 साल में दिया 33% तक रिटर्न; ₹1 लाख के बनाए ₹4 लाख; कैसे चुनें बेहतर फंड्स

कंपनी ने आगे बताया कि बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 25 अप्रैल 2025 (T+1) तय की गई है। इस दिन 33,66,28,500 बोनस शेयर पात्र शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे।

फिलहाल ESM स्टेज-1 में है शेयर

गौर करने वाली बात है कि कंपनी के शेयर Enhanced Surveillance Measure (ESM) Stage 1 के अंतर्गत हैं, यानी इन पर निगरानी बढ़ाई गई है।

शेयर का हाल और प्रदर्शन

मंगलवार को दोपहर 3:04 बजे बीएसई पर नवकार अर्बनस्ट्रक्चर का शेयर 1.22% की गिरावट के साथ ₹13.80 पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 3% गिरा है, जबकि दो हफ्तों में 7% और तीन महीनों में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, YTD (इस साल की शुरुआत से अब तक) शेयर में 22% की बढ़त आई है। अगर लॉन्ग टर्म देखें तो 1 साल में 50%, 2 साल में 95% और 5 साल में शानदार 731% का रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के लिए है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

First Published - April 22, 2025 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट