facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Closing Bell: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई! सेंसेक्स 73 अंक टूटा, निफ्टी 24,781 पर बंद

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 5,485.70 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

Last Updated- October 21, 2024 | 4:27 PM IST
Stock Market

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़े उछाल के साथ खुलने के बावजूद लाल निशान में बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार तीन दिन की गिरावट के बाद चढ़कर बंद हुआ था।

भारतीय शेयर बाजार में कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर में भारी गिरावट और विदेशी निवेशकों के लगातार देसी बाजारों से पैसा निकालने के चलते गिरावट आई।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स (sensex) आज 73.48 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,151.27 पर बंद हुआ। शुरुआत में सेंसेक्स 545 अंक तक चढ़ गया था। हालांकि, अंत में बिकवाली के दबाव में आकर सेंसेक्स 80,811.23 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 72.95 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.10 के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स (Sensex) की 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी की तिमाही आय नतीजे निवेशकों की उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। इसके चलते बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट आई।

इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जेएसडब्ल्यू स्टील भी गिरावट में बंद हुए।

HDFC बैंक का शेयर चढ़ा

एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) के सितम्बर तिमाही के नतीजे शानदार रहे जिसका असर कंपनी के शेयरों में देखने को मिला है। जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफ़सी बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 6 प्रतिशत बढ़कर 17,825.91 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक का शेयर आज लगभग 3 प्रतिशत चढ़ गया।

साथ ही एशियन पेंट्स (Asian Paints), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), मारुति और टेक महिंद्रा के शेयर भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 5,485.70 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,214.83 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

अपने शुरुआती निचले स्तर से उबरते हुए बीएसई बेंचमार्क शुक्रवार को 218.14 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 81,224.75 पर बंद हुआ। निफ्टी 104.20 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 24,854.05 पर बंद हुआ।

First Published - October 21, 2024 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट