facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

बढ़ा-चढ़ाकर दावे करने वाले निवेश सलाहकारों को SEBI ने दी चेतावनी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 10:12 AM IST
SEBI

निवेश सलाहकारों और शोध विश्लेषकों से उनके विज्ञापनों में नियामक के पास पंजीकृत नाम, प्रतीक चिह्न (लोगो), पंजीकरण संख्या, पूरा पता और दूरभाष नंबर सहित अन्य सूचनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित करने को कहा गया है।

बाजार नियामक सेबी ने अधिक पारदर्शिता लाने के लिए बृहस्पतिवार को यह बात कही। इसके अलावा उन्हें विज्ञापन में यह घोषणा भी करनी होगा कि ”सेबी द्वारा दिए गए पंजीकरण, आईए के मामले में बीएसई प्रशासन और पर्यवेक्षण लिमिटेड (बीएएसएल) की सदस्यता और एनआईएसएम के प्रमाणन के तहत मध्यस्थ के प्रदर्शन की गारंटी या प्रतिफल का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।”

सेबी ने कहा कि यह जानकारी अन्य प्रकाशनों, अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) फॉर्म, ग्राहक समझौता, बयान और ग्राहक के साथ किसी अन्य पत्राचार में भी होनी चाहिए। इसके अलावा, नियामक ने उन्हें अपने विज्ञापनों में सेबी के लोगो का इस्तेमाल करने से रोक दिया है।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement