facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा कदम: खुदरा पंपों से थोक डीजल खरीद पर रोक, कालाबाजारी रोकने के लिए नई पाबंदियां लागूविनिवेश पर पुनर्विचार के बीच शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को मिलेगा रणनीतिक रोल, समुद्री क्षेत्र में बड़ी सरकारी योजनातेल कीमतों में नरमी और डॉलर कमजोर होने से रुपया मजबूत, 95 से नीचे आयाStock Market: जंग थमने के संकेत से बाजार को करार, सेंसेक्स-निफ्टी में दो महीने की सबसे बड़ी छलांगघटी यील्ड और बेहतर लिक्विडिटी से कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में जोरदार तेजी, ₹27,000 करोड़ की भारी फंडिंगमजबूत रीस्टॉकिंग और ऊंची पीवीसी कीमतों से पाइप सेक्टर को Q4 में बूस्ट, लेकिन अगली तिमाही में दबाव बढ़ासराफा बाजार में सोने और चांदी में उछाल, सोना का भाव ₹1.56 लाख, चांदी ₹2.55 लाख परअमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावे से दुनिया भर में शेयर बाजर चढ़े, तेल की कीमतें घटींसेबी की नई योजना: पूंजी बाजार को मजबूत करने के लिए शॉर्ट सेलिंग, एआई और बॉन्ड डेरिवेटिव पर फोकसशांति की उम्मीदों से कच्चे तेल में नरमी, विश्लेषकों ने घटाए कीमतों के अनुमान

Sebi ने किया ESG रेटिंग प्रोवाइडर्स को 6 महीने में सर्टिफिकेशन लेना अनिवार्य

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि इस बदलाव का मकसद भारतीय कंपनियों के लिए समान अवसर तैयार करना है

Last Updated- July 06, 2023 | 7:47 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने 3 जुलाई को जारी एक अ​धिसूचना के माध्यम से यह अनिवार्य कर दिया है कि ESG (पर्यावरण, सामाजिक, प्रशासनिक) रेटिंग सेवा प्रदाता (प्रोवाइडर) कंपनियों को 6 महीने में नियामक से प्रमाणन लेना होगा।

बाजार नियामक ने उनकी नेटवर्थ और कार्यों के आधार पर रेटिंग कंपनियों के लिए दो श्रे​णियां बनाई हैं।

भारत से बाहर मौजूद, लेकिन भारतीय कंपनियों के लिए ESG रेटिंग जारी कर रहे और देश में उपयोगकर्ता आधार से जुड़े ESG रेटिंग प्रोवाइडर्स (ERP) को भी अब नए नियमों पर अमल करने की जरूरत होगी।

अब तक, भारत में ERP के लिए कोई अलग नियम नहीं थे। विश्लेषकों का मानना है कि निर्धारित ढांचा पक्षपातपूर्ण रेटिंग रोकेगा और सुनि​श्चित करेगा कि प्रणालियां पारदर्शी, व्यावहारिक, सटीक और भारतीय व्यवस्था के अनुरूप हों।

डेलॉयट साउथ ए​शिया में क्लाइमेट चेंज ऐंड सस्टेनेबिलिटी लीडर (कंस​ल्टिंग) शैलेश त्यागी ने कहा, ‘यह नियम खासकर सरकारी उद्यमों के लिए मददगार साबित हो सकता है। भारतीय कंपनियां काफी प्रयास कर रही हैं, जिसके बावजूद वे अपने यूरोपीय समकक्षों के मुकाबले कम अंक पाती हैं, क्योंकि उनमें स्कोरिंग मेथोडोलॉजी, भारतीय परिवेश और रेटिंग प्रदाताओं से नीतियों के बारे में समझ का अभाव है।’

जहां कैटेगरी-1 ERP द्वारा न्यूनतम नेटवर्थ 5 करोड़ रुपये बरकरार रखने की जरूरत है, वहीं कैटेगरी-2 ईआरपी को हर समय इसे 20 लाख रुपये पर बनाए रखना होगा। हालांकि आवेदन के समय, यह जरूरत ज्यादा है।

Also read: ideaForge IPO listing: खत्म हुआ इंतजार, 10 जुलाई को नहीं बल्कि अब इस दिन होगी लिस्टिंग

कैटेगरी-2 ESG रेटिंग प्रोवाइडर्स को ग्रीन डेट प्रतिभूतियों (green debt securities ) का प्रमाणीकरन (certification) करने से प्रतिबं​धित किया गया है, लेकिन उन्हें कार्यालय स्पेस, कर्मचारियों की संख्या और अनुभव की पात्र शर्तों में कुछ ढील दी गई है।

इसके अलावा, ERP के प्रमोटर को पंजीकरण की तारीख से कम से कम पांच साल तक 26 प्रतिशत की न्यूनतम शेयरधारिता बनाए रखने की जरूरत होगी।

Also read: BSE फर्मों का M-cap 300 लाख करोड़ रुपये के पार, भारत बना चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार

नए ढांचे के तहत, ERP को ESG रेटिंग को छोड़कर कोई उत्पाद या सेवा की पेशकश से प्रतिबं​धित किया गया है।

लक्ष्मीकुमारन ऐंड श्रीधरन में पार्टनर आ​शिष फिलिप अब्राहम ने कहा, ‘यह सख्ती रेटिंग में हितों के टकराव से बचने के लिए की गई है। इससे रेटिंग प्रदाता पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी, जिससे कि वह परामर्श सेवाओं, इंडेक्स सॉल्युशन आदि जैसी अन्य सेवाओं में लिप्त न हो। नए ढांचे में स्वतंत्र रेटिंग सेवा प्रदाताओं द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों में पारद​र्शिता लाने पर भी जोर दिया गया है।’

Also read: सतर्कता बरतें small-midcap निवेशक, बड़ी तेजी के बाद विश्लेषकों ने दी सलाह

सेबी ने ERP द्वारा किसी अन्य ESG रेटिंग संस्था में 10 प्रतिशत से ज्यादा शेयरधारिता रखने पर भी प्रतिबंध लगाया है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 7:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement