facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रेपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC August Meeting 2026: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, न्यूट्रल रुख कायमGold and Silver Rate today: फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना घटी; सोना उछलकर $4,200 के करीब, चांदी $60 के पारसूरज निकला तो बिजली, नहीं निकला तो नुकसान? Renewable कंपनियां इससे कैसे बच रही हैं?Stock Market Update: RBI के ऐलान के बाद बाजार में तेजी, Sensex 400 अंक उछला, Nifty 24,600 के पार; Realty Index 2% उछलाLIC OFS को संस्थागत निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स, आज रिटेल निवेशकों के लिए खुला ऑफर

ideaForge IPO listing: खत्म हुआ इंतजार, 10 जुलाई को नहीं बल्कि अब इस दिन होगी लिस्टिंग

Advertisement

टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार, कंपनी के IPO को सोमवार, 10 जुलाई, 2023 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाना था।

Last Updated- July 06, 2023 | 11:15 AM IST
IPO

ड्रोन निर्माता ideaForge के शेयर शुक्रवार, 7 जुलाई, 2023 से दलाल स्ट्रीट में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, आइडियाफोर्ज के IPO लिस्टिंग की तारीख 7 जुलाई 2023 तय की गई है। इससे पहले, टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार, कंपनी के IPO को सोमवार, 10 जुलाई, 2023 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध किया जाना था। हालांकि, BSE और NSE ने अभी तक आइडियाफोर्ज IPO लिस्टिंग की तारीख के संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन साझा नहीं किया है।

ideaForge के IPO पर टूट पड़े निवेशक

आइडियाफॉर्ज टेक्नोलॉजी ने 567 करोड़ रुपये के IPO की पेशकश की थी, जिसे 638-672 रुपये की रेंज में बेचा गया था। 26 से 30 जून के बीच चार दिवसीय बोली प्रक्रिया के दौरान IPO को निवेशकों से बंपर प्रतिक्रिया मिली थी। कुल मिलाकर आइडियाफॉर्ज के IPO को 106.06 गुना सब्सक्राइब किया गया था। यह 2021 के बाद 100 फीसदी से अधिक बोलियां पाने वाला पहला IPO बन गया। बता दें कि कंपनी का IPO पहले 26 से 29 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहने वाला था। मगर बाजार के अवकाश कैलेंडर में बदलाव के परिणामस्वरूप बोली विंडो को चार दिनों तक बढ़ा दिया गया।

Also read: HMA Agro IPO Listing: बीफ कंपनी की धमाकेदार एंट्री, 7 फीसदी मुनाफा

एक हजार रुपये से ज्यादा होगी शेयर की लिस्टिंग कीमत

दमदार सब्सक्रिप्शन और IPO आवंटन के बाद, ग्रे मार्केट और शेयर मार्केट विशेषज्ञ आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर लिस्टिंग को लेकर अत्यधिक उत्साहित हैं। बाजार की चाल पर नजर रखने वाले पर्यवेक्षकों के अनुसार, आइडियाफोर्ज IPO की लिस्टिंग कीमत लगभग 1182 रुपये हो सकती है, जबकि शेयर बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद है कि कंपनी के शेयर की लिस्टिंग कम से कम चार अंकों की होगी, यानी प्रत्येक शेयर की कीमत 1,000 रुपये से ऊपर होगी।

Also read: IFFCO करीब 2500 कृषि ड्रोन खरीदेगी, 5000 ग्रामीण उद्यमियों को ट्रेनिंग भी देगी

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी IPO का GMP

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आज 510 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट को उम्मीद है कि आइडियाफोर्ज IPO की लिस्टिंग कीमत लगभग 1,182 रुपये (₹672 + ₹510) होगा, जो कि आइडियाफोर्ज IPO के प्राइस बैंड 638 से 672 रुपये प्रति इक्विटी शेयर से 75 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 11:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement