facebookmetapixel
Advertisement
सोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?NSE IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹1,700-1,785 का प्राइस बैंड तय; 17 सितंबर से शुरू होगी बोली

SBI Fund Raise: इन्फ्रा बॉन्ड के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाएगा एसबीआई!

Advertisement

बैंक 5,000 करोड़ रुपये के बेस साइज एवं 5,000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स जारी कर सकता है।

Last Updated- July 20, 2023 | 10:07 AM IST
SBI Scheme

SBI Fund Raise: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जुलाई महीने के अंत तक 10 हजार करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने (SBI Fund Raise)  की योजना बना रहा है। एसबीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स की बिक्री के जरिए ये फंड जुटा सकता है। इस बारे में बैंक से संबधित सूत्रों ने ईटी को जानकारी दी। ईटी की खबर के मुताबिक बैंक 5,000 करोड़ रुपये के बेस साइज एवं 5,000 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स जारी कर सकता है।

जनवरी में बैंक ने जारी किए थे इन्फ्रा बॉन्ड

इसी साल जनवरी महीने में बैंक ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स जारी किए थे, इन बॉन्ड्स की 15-साल की मेच्योरिटी थी। बता तें, ये पहली बार थी जब किसी भी भारतीय बैंक ने 15 साल की मेच्योरिटी अवधि के इस तरह के बॉन्ड जारी किए थे।

फंड जुटाने के लिए क्या है बैंक का प्लान

ईटी के खबर के अनुसार, “बैंक का अनुमान है कि 15 साल के इन्फ्रास्ट्रक्चर ब्रैकेट में अधिक (बॉन्ड्स) इश्यू किए जाने से लंबी अवधि के मेच्योरिटी सेग्मेंट में अधिक फंड जुटाने को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग लिए बेहतर कीमत तय करने में मदद मिलेगी। ”

ये भी पढ़ें- Jio Financial Services: जियो फाइनैंशियल की कीमत पर हर किसी की नजर

क्या होते हैं ये बॉन्ड

इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड लंबी अवधि के डेट इंस्ट्रुमेंट्स होते हैं जिनकी मेच्योरिटी अवधि कम-से-कम सात साल की होती है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, इन इंस्ट्रुमेंट्स का इस्तेमाल इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को कर्ज देने के लिए किया जाता है। ऐसे में बैंकों को कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) और स्टेच्युटरी लिक्विडिटी रेशियो (SLR) को मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement