facebookmetapixel
Advertisement
एक बार फिर निजी बैंकों पर भारी सरकारी बैंक, तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड ऊंचाई परट्रंप की न्यायिक जंग का वैश्विक असर: टैरिफ फैसले से बढ़ी अनिश्चितताभारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?

Abakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेल

Advertisement

फंड हाउस का कहना है कि यह फंड लॉन्च करने का सही समय है। अभी स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश के लिए अच्छे वैल्यूएशन मिल रहे हैं

Last Updated- February 26, 2026 | 6:14 PM IST
NFO Alert

NFO Alert: अबेकस म्युचुअल फंड ने गुरुवार को अपनी दूसरी इक्विटी स्कीम- अबेकस स्मॉल कैप फंड (Abakkus Smallcap Fund) लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करेगी। फंड हाउस के मुताबिक, इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 26 फरवरी से खुल गया है। निवेशक 12 मार्च 2026 तक इस फंड में निवेश कर सकते है। फंड हाउस का कहना है कि यह फंड लॉन्च करने का सही समय है। अभी स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश के लिए अच्छे वैल्यूएशन मिल रहे हैं। साथ ही, इस सेगमेंट में लंबी अवधि के ग्रोथ के मजबूत मौके मौजूद हैं।

Abakkus Smallcap Fund की डिटेल

फंड का नाम – अबेकस स्मॉल कैप फंड

फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम

NFO ओपन डेट – 26 फरवरी, 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 12 मार्च, 2026

मिनिमम निवेश – ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

मिनिमम SIP निवेश – ₹500 और उसके बाद ₹1 के मल्टीपल में

प्लान – रेगुलर और डायरेक्ट (Growth ऑप्शन के साथ)

एग्जिट लोड – 3 महीने के अंदर यदि 10% से ज्यादा यूनिट्स रिडीम या स्विच-आउट की जाती हैं, तो 1% एग्जिट लोड देना होगा

बेंचमार्क – Nifty SmallCap 250 TRI

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – संजय दोषी

Also Read: रिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?

फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी क्या होगी?

स्कीम इनफार्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) के मुताबिक, निवेश का मकसद हासिल करने के लिए अबेकस स्मॉल कैप फंड एक्टिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर चलेगा। फंड का मकसद स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है।

इसका फोकस ऐसी कंपनियों को पहचानने पर होगा जिनका मैनेजमेंट मजबूत हो और जिनमें भविष्य में अच्छी ग्रोथ की संभावना हो। मुख्य रूप से उन स्टॉक्स में निवेश किया जाएगा जो लंबे समय के मजबूत फंडामेंटल्स पर आधारित हों। हालांकि, जहां सही वैल्यू दिखाई देगी, वहां शॉर्ट टर्म मौके का भी फायदा उठाया जाएगा। इसके अलावा, स्कीम का कुछ हिस्सा IPO, उभरते सेक्टर्स और अन्य प्राइमरी मार्केट निवेश में भी लगाया जाएगा, जो तय निवेश मानदंडों पर खरे उतरते हों।

फंड कहां करेगा निवेश?

SID के अनुसार, यह फंड अपने कुल एसेट्स का 65% से 100% हिस्सा स्मॉल-कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा। इसके अलावा, फंड 35% तक हिस्सा अन्य कंपनियों के इक्विटी में और 35% तक डेट सिक्योरिटीज व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर सकता है। साथ ही, 10% तक निवेश InvITs (इनविट्स) की यूनिट्स में करने की अनुमति होगी। इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और पोर्टफोलियो का निर्माण अबेकस म्युचुअल फंड की इन्वेस्टमेंट फिलॉसफी और MEETS फ्रेमवर्क के अनुसार होगी।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 26, 2026 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement