facebookmetapixel
Interest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटा

Jio Financial Services: जियो फाइनैंशियल की कीमत पर हर किसी की नजर

बाजार को जियो फाइनैंशियल का भाव 150 रुपये और 240 रुपये के बीच रहने का अनुमान है।

Last Updated- July 19, 2023 | 10:09 PM IST
reliance

जियो फाइनैंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services Share Price) का भाव निर्धारित करने के लिए शेयर बाजार में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में विशेष प्री-ट्रेड प्राइस डिस्कवरी सत्र संचालित किया जाएगा। अगले दो महीनों में अलग से बाजार में जियो फाइनैंशियल को सूचीबद्ध कराए जाने की संभावना है।

बुधवार को आरआईएल का शेयर 2,840 रुपये के अपने नए सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का मूल्यांकन भी बढ़कर 19.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  आरआईएल के सभी शेयरधारक (बुधवार तक के) कंपनी के प्रत्येक शेयर पर जियो फाइनैंशियल का एक शेयर पाने के हकदार होंगे, जिसकी तारीख 20 जुलाई तय की गई है।

जियो फाइनैंशियल के शेयर का कीमत निर्धारण आरआईएल के बुधवार के बंद भाव और गुरुवार के प्री-ट्रेड सत्र के बाद सामने आई कीमत के बीच अंतर पर आधारित होगा।

बाजार को जियो फाइनैंशियल का भाव 150 रुपये और 240 रुपये के बीच रहने का अनुमान है। गुरुवार को निर्धारित होने वाला शेयर भाव तब तक एक समान बना रहेगा, जब तक कि जियो फाइनैंशियल की सूचीबद्धता नहीं हो जाती, जिसमें कुछ महीने लग सकते हैं।

First Published - July 19, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट