facebookmetapixel
Advertisement
US-ईरान की भिड़ंत में फिर उबला क्रूड! $90 के पार निकला भाव, एक्सपर्ट बोले- आगे और बढ़ेंगे दामShankesh Jewellers IPO: पैसा लगाएं या नहीं? ₹367 करोड़ के IPO पर ब्रोकरेज की राय बंटी, ग्रे मार्केट में भी फीका रिस्पॉन्सटैक्स के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता! 6,000 रुपये वाले फर्जी मैसेज से रहें सावधान1 साल के लिए कहां लगाएं पैसा? 444 दिन की FD पर SBI, PNB और BOB दे रहे कितना ब्याज, जानें पूरा हिसाबIPO मार्केट में NSE तोड़ेगा रिकॉर्ड! ₹5.26 लाख करोड़ के वैल्युएशन पर इश्यू लाने की तैयारी‘द केरला स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी का IPO खुला, ₹282 करोड़ जुटाने की योजना; निवेश से पहले चेक करें प्राइस बैंड, GMPखुलने जा रहा नया IPO; ₹825 करोड़ जुटाने का है प्लान, कब होगी लिस्टिंग?15 अगस्त तक बारिश की कमी 13%, खरीफ बुवाई पर दिख रहा असर; धान का रकबा घटाइंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभव

इन्वेस्टमेंट ग्रेड लोन देने वालो में एसबीआई कैपिटल नौवें स्थान पर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:04 PM IST

डीलोजिक के आंकड़ों को माना जाए तो 2008 ऋण प्रदाता कंपनियों के लिए काफी अच्छा रहा।


एशिया-प्रशांत क्षेत्र की इन कंपनियों की इन्वेस्टमेंट ग्रेड बॉरोइंग पिछले साल की तुलना में दोगुना ज्यादा ज्यादा रही। इस तरह के सौदों में एसबीआई कैपिटल एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौवां सबसे बड़ा उभरता हुआ बुक-रनर है।


इनवेस्टमेंट ग्रेड लोन का कुल वॉल्यूम जिसमें ऊंची क्रेडिट क्वालिटी और कम से कम जोखिम वाले लोन को शामिल किया जाता है,का स्तर इस साल 128.3 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ज्यादा वाईटीडी वॉल्यूम है। आकड़ों के मुताबिक 164 अरब केनौ सौदों के साथ एसबीआई कैप जापान को छोड़कर  इस तरह के सौदों के टॉप टेन में स्थान बनाने वाली एकमात्र भारतीय ईकाई है।


बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड का 9.7 बिलियन डॉलर केसौदों के साथ इस सूची में पहला स्थान है। इसतरह वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा बुक-रनर है। बैंक ऑफ चाइना के बाद एचएसबीसी,बीएनपी परिबा, सिटी, यूबीएस, गोल्डमैनसैक्स, बार्कलेज कैपिटल, बानको सैनटैंडर एसए,एसबीआई कैप और वेस्टपैक का स्थान है। सौदों की संख्या की दृष्टि से एसबीआई कैप का नौ सौदों के साथ चौथा स्थान है।


एसबीआई से अधिक बीएनपी परिबा (15) वेस्टपैक (11) के सौदें हैं। इस भारतीय निवेशक बैंक ने 2008 में सिटी बैंक(4),बैंक ऑफ चाइना (6) से ज्यादा सौदे किए जबकि गोल्डमैन सैश, बार्कलेज कैपिटल और बानको सैनटैनडर एसए ने सिर्फ एक सौदे से इतना क्रेडिट अर्जित किया। अगर कुल इंवेस्टमेंट ग्रेड लोन सौदों में प्रतिशत हिस्सेदारी के नजरिए से देखा जाए तो एसबीआई की कुल हिस्सेदारी 3.2 फीसदी है जो वेस्टपैक की हिस्सेदारी 2.9 फीसदी से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 13, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement