facebookmetapixel
Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

Religare Broking के एक्सपर्ट Ajit Mishra की सलाह, 16 अगस्त को इन तीन शेयरों पर लगायें दांव

अनिश्चित आउटलुक के आलोक में हम बाजार के अगले कदम पर अधिक स्पष्टता होने तक सतर्क रुख बनाए रखने और सुरक्षित आउटलुक अपनाने की सलाह देते हैं।

Last Updated- August 16, 2024 | 3:10 PM IST
Stocks to watch today

Stocks to Buy today: बाजार में सुस्ती रही और मंगलवार की गिरावट के बाद विराम लेते हुए बाजार सपाट बंद हुए। धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया और अंततः 24,143 के स्तर पर समाप्त हुआ।

सेक्टर के आधार पर मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जबकि आईटी सेक्टर में लचीलेपन ने लगातार दूसरे सेशन में टोटल गिरावट को सीमित करने में मदद की। व्यापक इंडेक्स भी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ फिसले।

सुरक्षित आउटलुक अपनाने की सलाह

कोई प्रमुख घरेलू ट्रिगर न होने के कारण निवेशक अब दिशा के लिए वैश्विक बाजारों की ओर देख रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में थोड़े सुधार से कुछ राहत मिल रही है लेकिन विभिन्न क्षेत्रों के चुनिंदा दिग्गज शेयरों में चल रहा दबाव सुधार को सीमित कर रहा है। अनिश्चित आउटलुक के आलोक में हम बाजार के अगले कदम पर अधिक स्पष्टता होने तक सतर्क रुख बनाए रखने और सुरक्षित आउटलुक अपनाने की सलाह देते हैं।

इन शेयरों को खरीदने की सलाह;

Berger Paints (I) Limited | LTP: 547.20 रुपये | ख़रीदे | टारगेट 590 रुपये | 523 रुपये पर स्टॉप लॉस

हम पेंट शेयरों में उल्लेखनीय मजबूती देख रहे हैं और बर्जर पेंट्स इस कदम के साथ तालमेल बिठाकर कारोबार कर रहा है। इसने दैनिक चार्ट पर कई मूविंग एवरेज के समर्थन क्षेत्र के आसपास एक नया आधार बनाया है और तेजी के अगले चरण के लिए तैयार दिख रहा है।

HCL Technologies Limited | LTP: 1626.15 | ख़रीदे | टारगेट: 1695 रुपये| 1578 रुपये पर लगाए स्टॉप लॉस

आईटी प्रमुख कंपनियां मामूली गिरावट के बाद धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही हैं और एचसीएल टेक ने अपनी शार्ट टर्म मूविंग एएवरेज यानी 20 डीईएमए को भी पुनः प्राप्त कर लिया है। इस शेयर के चार्ट का पैटर्न जल्द ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना को दर्शाता है।

RBL Bank Limited | LTP: 205.67 रुपये | बेचें | टारगेट 184 रुपये | स्टॉप लॉस 217 रुपये

आरबीएल बैंक ने एक कंसोलिडेशन रेंज से एक ताजा ब्रेकडाउन देखा है और धीरे-धीरे नीचे की ओर बढ़ रहा है। बैंकिंग पैक में व्याप्त कमजोरी नकारात्मकता को और बढ़ा रही है। निवेशकों को इस स्थिति को देखते हुए निवेश करना चाहिए।

(अजित मिश्रा रेलिगेयर ब्रोकिंग में अनुसंधान के एसवीपी हैं। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

First Published - August 16, 2024 | 7:25 AM IST

संबंधित पोस्ट