Q2 results this week: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन अब लगभग समाप्त होने की कगार पर है। इस सप्ताह 18 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वारी एनर्जीज और गोदावरी रिफाइनरीज समेत कुल 18 कंपनियां अपनी सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करने वाली है। निवेशकों की नजरें इन कंपनियों के शेयरों पर रहेंगी। इसके अलावा, इस सप्ताह निवेशकों का ध्यान विदेशी निवेशकों (FIIs) की व्यापारिक गतिविधियां और वैश्विक रुझानों पर भी रहेगा। इन कारकों से शेयर बाजार की दिशा तय होगी।
कंपनियां | रिजल्ट की तारीख |
---|---|
गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड | 18 Nov 2024 |
सम्यक इंटरनेशनल लिमिटेड | 18 Nov 2024 |
वलेचा इंजीनियरिंग लिमिटेड | 18 Nov 2024 |
वारी एनर्जीज लिमिटेड | 18 Nov 2024 |
बेनारा बियरिंग्स एंड पिस्टन लिमिटेड | 19 Nov 2024 |
ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड | 19 Nov 2024 |
वर्धन कैपिटल एंड फाइनेंस लिमिटेड | 19 Nov 2024 |
बिज़ोटिक कमर्शियल लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
ऑम्निपोटेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
ओरिएंट ट्रेडलिंक लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
ओडिशा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
यूनिस्टार मल्टीमीडिया लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड | 20 Nov 2024 |
जिंदल कोटेक्स लिमिटेड | 21 Nov 2024 |
केसीडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड | 21 Nov 2024 |
नोवा आयरन एंड स्टील लिमिटेड | 21 Nov 2024 |
टोयम स्पोर्ट्स लिमिटेड | 22 Nov 2024 |
वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर लिमिटेड | 23 Nov 2024 |
भारतीय शेयर बाजार 20 नवंबर 2024, बुधवार को बंद रहेंगे। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इस दिन छुट्टी का ऐलान किया है। 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स में 1,906.01 अंक या 2.39 प्रतिशत की गिरावट आई। शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहे।
बीएसई बेंचमार्क सूचकांक अपने ऑलटाइम हाई से 8,397.94 अंक या 9.76 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ और निफ्टी भी रिकॉर्ड हाई से 2,744.65 अंक या 10.44 प्रतिशत नीचे आ गया है।