facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

निफ्टी को 4300 पर मिलेगा सपोर्ट, वायदा में 4350-4400 पर ओपन इंटरेस्ट बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:38 PM IST


शेयर बाजार ने सोमवार को अपनी दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देख ली, निफ्टी वायदा 4500 के स्तर से भी नीचे जाकर 4477 पर बंद हुआ जो स्पॉट की तुलना में 26 अंकों का डिस्काउंट रहा, स्पॉट 4503 पर बंद हुआ।


 


पुट ऑप्शंस की 4350-4400 के स्तरों पर बिकवाली को देखते हुए लगता है कि अब निफ्टी का अगला स्तर 4300 अंकों पर होगा। सोमवार को इंडेक्स ऑप्शंस में कारोबार काफी ज्यादा देखा गया और इसका टर्नओवर 12 फीसदी बढ़कर 6737 करोड़ रुपए पर जा पहुंचा। ऑप्शंस के कारोबारी अपने इनमनी के पुट ऑप्शंस में शार्ट कवरिंग करते और आउट ऑफ द मनी कॉल ऑप्शंस की बिकवाली करते देखे गए।


 


पुट ऑप्शंस में 4350-4400 के स्तरों पर ओपन इंटरेस्ट में भारी इजाफा देखा जा रहा है। 4350 के स्ट्राइक प्राइस पर ओपन इंटरेस्ट 400 फीसदी और 4400 के स्तर पर 200 फीसदी बढ़ गया है। 4350 के स्तर के पुट ऑप्शंस 85 रुपए प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं जबकि 4400 के पुट सौदों में 100 रुपए का प्रीमियम चल रहा है। इससे निफ्टी का सपोर्ट 4300 के स्तर आ सकता है।


 


अप्रैल के वायदा सौदों में 4600 के स्ट्राइक प्राइस पर पुट ऑप्शंस की बिकवाली 330 रुपए प्रीमियम पर हो रही है। इससे भी संकेत मिल रहे हैं कि 4300 के स्तर पर तगड़ा सपोर्ट मिलेगा। ऑप्शंस सौदों में पुट राइटिंग यानी बिकवाली से सपोर्ट स्तर का अंदाजा मिलता है जबकि कॉल सौदों की बिकवाली रेसिस्टेंस स्तर का संकेत देती है। दरअसल पुट सौदों का खरीदार या तो यह भरोसा करता है कि भाव तय तारीख से पहले गिरेंगे या फिर वो लंबी पोजीशन लेने की उम्मीद करता है।


 


पुट ऑप्शन शार्ट करने के बजाए खरीदने में फायदा यह है कि इसमें जोखिम प्रीमियम की रकम तक ही सीमित रहता है। पुट ऑप्शन के बिकवाल को उम्मीद होती है कि कीमतें नहीं गिरेंगीं। यह बिकवाल अपने प्रीमियम के लिए पुट ऑप्शन की बिकवाली करता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement