facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

NBFC को म्युचुअल फंडों से मिली रिकॉर्ड धनराशि, 6 महीने में 22 फीसदी की वृद्धि

Advertisement

सीपी और सीडी के माध्यम से एनबीएफसी को दिया गया ऋण अक्टूबर 2023 के आखिर के 1.6 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मई 2024 के आखिर में करीब 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- July 12, 2024 | 10:50 PM IST
NBFC

संपत्ति प्रबंधन कंपनियों द्वारा पिछले 6 महीने के दौरान गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिए जाने वाले धन में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल नवंबर में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों द्वारा गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को दिए जाने वाले कर्ज पर जोखिम अधिभार बढ़ा दिया था, उसके बाद एनबीएफसी को दूसरे स्रोतों से धन जुटाना पड़ रहा है।

केयरएज रेटिंग के आंकड़ों के मुताबिक वाणिज्यिक पत्रों (सीपी) और कॉर्पोरेट ऋण (सीडी) के माध्यम से एनबीएफसी को दिया गया ऋण अक्टूबर 2023 के आखिर के 1.6 लाख करोड़ रुपये की तुलना में मई 2024 के आखिर में करीब 2.1 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

वाणिज्यिक पत्रों और कॉर्पोरेट ऋण सहित एनबीएफसी को ऋण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22 फीसदी बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये हो गया। दिया गया ऋण लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना रहा।

वाणिज्यिक पत्रों (सीपी) में निवेश के माध्यम से म्युचुअल फंडों के द्वारा एनबीएफसी को दिया गया धन मई में 1.15 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसके पहले यह स्तर करीब 5 साल पहले मई 2019 में था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि लगातार 6 महीने से सीपी का एक्सपोजर 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना रहा है।

जहां तक वित्तीय कंपनियों को बैंकों से मिलने वाले धन का सवाल है, भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मई 2024 में 16 फीसदी बढ़कर 15.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement