facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

Year Ender: युद्ध की आहट, ट्रंप टैरिफ, पड़ोसियों से तनाव और चीन-रूस संग संतुलन; भारत की कूटनीति की 2025 में हुई कठिन परीक्षा

Advertisement

भारत एवं बांग्लादेश के संबंधों में भी तनाव बढ़ा जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले चरमपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियां रहीं

Last Updated- December 31, 2025 | 5:24 PM IST
External Affairs Minister S Jaishankar
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर | फाइल फोटो

Year Ender 2025: भारत की कूटनीति के लिए 2025 कई मायनों में बड़ी परीक्षा वाला साल रहा। उसे पाकिस्तान के साथ पिछले कई दशकों के सबसे भीषण सैन्य टकराव के भू-राजनीतिक असर, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ और बांग्लादेश के साथ लगातार बिगड़ते रिश्तों संबंधी मामलों से निपटना पड़ा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना आतंकवाद का जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत से वैश्विक स्तर पर आक्रोश भड़का और भारत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुनियाभर के देशों को दिखाया कि उसे जवाब देने का अधिकार है।

आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदमों की घोषणा की जिनमें 65 वर्ष पुरानी सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।’’ आतंकवादी हमले के ठीक दो सप्ताह बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और सात मई को पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

Also Read: Year Ender 2025: टैरिफ, पूंजी निकासी और व्यापार घाटे के दबाव में 5% टूटा रुपया, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बना

इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि भारतीय सेना ने इनमें से अधिकतर हमलों को विफल कर दिया। हालात तेजी से बिगड़ने पर दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध की आशंका पैदा हो गई और दुनिया के कई देशों ने उनसे संयम बरतने की अपील की तथा सैन्य टकराव रुकवाने के लिए नई दिल्ली एवं इस्लामाबाद से संपर्क किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खड़ी की नई चुनौतियां

भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोकने पर 10 मई को सहमति बनी लेकिन सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संघर्ष विराम की घोषणा कर दी जिससे भारत की विदेश नीति के विशेषज्ञों के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई।

इसके बाद के महीनों में ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया और लाखों जानें बचाईं जबकि नई दिल्ली ने लगातार कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोके जाने पर सहमति बनी थी और अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं थी।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ट्रंप और मुनीर की मुलाकात

भारत के इस रुख ने ट्रंप प्रशासन को नाखुश कर दिया। भारत एवं अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच ट्रंप ने 18 जून को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के लिए बंद कमरे में दोपहर भोज आयोजित किया जिसने अमेरिका एवं पाकिस्तान के रिश्तों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। ट्रंप ने एक अक्टूबर को मुनीर से दूसरी बार मुलाकात की।

Also Read: Year Ender: SIP और खुदरा निवेशकों की ताकत से MF इंडस्ट्री ने 2025 में जोड़े रिकॉर्ड ₹14 लाख करोड़

टैरिफ और एच-1बी वीजा फीस बढ़ी

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत खिंचने के बीच ट्रंप ने अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी शुल्क लगाया जिसमें रूसी कच्चा तेल खरीदने पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क भी शामिल है।

अमेरिका की नयी आव्रजन नीति और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर करने के फैसले भी रिश्तों में गिरावट का कारण प्रतीत हुए। दोनों नेताओं के बीच संबंधों में आई इस तेज गिरावट ने विदेश नीति के कई विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके और मोदी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध दिखे थे।

एक अन्य प्रमुख घटनाक्रम में पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रणनीतिक रक्षा समझौता किया जिसमें कहा गया कि ‘‘दोनों देशों में से किसी एक पर भी आक्रमण, दोनों पर हमला माना जाएगा।’’

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में आई खटास

भारत एवं बांग्लादेश के संबंधों में भी तनाव बढ़ा जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले चरमपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियां रहीं। बांग्लादेश का पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ता संपर्क भी संबंधों में गिरावट का कारण बना। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त 2024 में भारत जाने के बाद संबंधों में गिरावट आनी शुरू हुई थी।

भारत-चीन के बीच घटा तनाव

हालांकि भारत-चीन संबंधों में 2025 में उल्लेखनीय सुधार हुआ और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के दौरान आई गिरावट के बाद रिश्ते फिर से मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ानों की बहाली और वीजा नियमों में ढील शामिल रही।

मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंध गहरे करने और सीमा मुद्दे का ‘‘उचित’’ समाधान खोजने पर अगस्त में सहमति जताई। शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के तियानजिन में हुई एक बैठक में मोदी और शी ने वैश्विक वाणिज्य को स्थिर करने के लिए व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने का भी संकल्प लिया।

Also Read: Stock Market 2025: बाजार ने बढ़त के साथ 2025 को किया अलविदा, निफ्टी 10.5% उछला; सेंसेक्स ने भी रिकॉर्ड बनाया

भारत-रूस साझेदारी हुई और मजबूत

रूस के साथ भी ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत हुए। वर्ष के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत यात्रा की और भारत एवं रूस के बीच व्यापार साझेदारी मजबूत करने के लिए पांच साल की योजना पर सहमति बनी।

भारत और ब्रिटेन ने जुलाई में ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता किया। भारत और कनाडा ने भी 2023 के विवाद के बाद रिश्ते सुधारने के प्रयास किए। हिंद-प्रशांत से जुड़े सरोकार और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए खाड़ी क्षेत्र के साथ सहयोग विस्तार भी वर्ष की कूटनीति के प्रमुख केंद्र रहे।

Advertisement
First Published - December 31, 2025 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement