facebookmetapixel
Advertisement
सोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

जियो ब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया फ्लेक्सीकैप फंड, कम खर्च में एक्टिव इक्विटी में एंट्री

Advertisement

फंड हाउस अलग तरह के निवेश मॉडल और कम लागत के माध्यम से ऐक्टिव क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की योजना बना रहा है।

Last Updated- September 23, 2025 | 10:34 PM IST
JioBlackRock

जियो ब्लैकरॉक म्युचुअल फंड ने मंगलवार को जियो ब्लैकरॉक फ्लेक्सीकैप फंड की पेशकश के साथ ऐक्टिव इक्विटी क्षेत्र में उतरने की घोषणा की। फंड हाउस अलग तरह के निवेश मॉडल और कम लागत के माध्यम से ऐक्टिव क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की योजना बना रहा है। यह योजना केवल प्रत्यक्ष निवेश माध्यमों से उपलब्ध होगी और इसका खर्च अनुपात 0.5 फीसदी होगा।

निवेश के मामले में यह योजना ब्लैकरॉक के वैश्विक सिस्टमैटिक ऐक्टिव इक्विटीज (एसएई) दृष्टिकोण को अपनाएगी, जिसमें निरंतर रिटर्न के लिए डेटा, प्रौद्योगिकी और अनुशासित जोखिम प्रबंधन का संयुक्त उपयोग शामिल है।

मूल्यांकन, लाभप्रदता और मोमेंटम जैसे पारंपरिक वित्तीय संकेतकों के अलावा एसएई में क्रेडिट कार्ड लेनदेन जैसे वैकल्पिक डेटासेट का भी ध्यान रखा जाता है।

जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी ऋषि कोहली ने बताया कि यह रणनीति अस्थिरता को सीमित करते हुए समान, जोखिम-समायोजित अल्फा प्रदान करने के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को हर हफ्ते दुबारा संतुलित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement