facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing Alert: अभी तक नहीं भरा ITR? अब 48 घंटे से भी कम बचा है समय, जानें ऑनलाइन फाइल करने का आसान तरीकाभारत की सबसे बड़ी दौलत पर सिर्फ 10 लोगों का कब्जा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा1 अगस्त से फिलहाल नहीं बदलेंगे ई-वे बिल के नियम, GSTN ने जारी की नई एडवाइजरीअब किराना खरीदने से लेकर बिजली बिल भरने तक होगी कमाई! Google Pay-SBI Card का नया क्रेडिट कार्ड आयाXtranet Technologies IPO Listing: NSE पर 7% प्रीमियम के साथ हुई एंट्री, BSE पर भी निवेशकों को मिला लिस्टिंग गेनLohia Corp Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! Lohia Corp की दमदार लिस्टिंग, पहले दिन ही ₹500 के ऊपरINDO-MIM Listing: BSE और NSE पर 44% प्रीमियम के साथ हुई दमदार एंट्री, पहले ही दिन शेयर ₹725 के पारCholamandalam vs Tata Capital: किस NBFC पर ज्यादा भरोसा? ब्रोकरेज की राय में कहां कमाई का बेहतर मौका?Rupee vs Dollar: फेड के फैसले के बाद रुपये की बढ़त रही सीमित, शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूतIPO Listing Today: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp की आज होगी शेयर बाजार में एंट्री; जानें GMP क्या दे रहा है संकेत

निवेशकों ने SIP खातों से 10,000 करोड़ रुपये निकाले

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 11:35 PM IST
SIP

बाजार में आई तेजी से मुनाफा कमाने के लिए म्युचुअल फंड(MF) निवेशकों ने नवंबर में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) खातों से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक भुनाए। निकाली गई रकम कम से कम अप्रैल 2021 तक सबसे अधिक थी, जब उद्योग ने पहली बार शुद्ध SIP निवेश डेटा को सार्वजनिक करना शुरू किया था।

लाभ भुनाने के लिए नवंबर माह सबसे बेहतर समय था

मुंबई स्थित MF डिस्ट्रीब्यूटर सदाशिव फेने ने कहा कि निवेशकों ने महसूस किया कि नवंबर माह सबसे बेहतर समय था जब अब तक का उच्च स्तर लाभ कमाया जा सकता था। डिस्ट्रीब्यूटर साधारण रूप से निवेशकों को बाजार के स्तर ऊपर होने के कारण उन्हें भुनाने से रोकने के लिए पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन सभी निवेशक इनकी बातों को सुनते नहीं हैं। अच्छी बात यह है कि नए SIP निवेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

नवंबर में रिकॉर्ड 13,300 करोड़ रुपये का निवेश आया

नवंबर में निवेशकों ने व्यवस्थित तरीके से रिकॉर्ड 13,300 करोड़ रुपये का निवेश किया। नतीजतन, शुद्ध SIP निवेश 3,260 करोड़ रुपये पर आ गया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से पता चलता है कि यह अक्टूबर 2021 के बाद से सबसे कम निवेश है। पिछले महीने, अधिक रकम निकालने के कारण इक्विटी फंडों में शुद्ध निवेश घटकर 2,260 करोड़ रुपये हो गया। निकासी में बढ़ोतरी से शुद्ध निवेश में कमी आ गई।

यह भी पढ़े: कर समानता से एमएफ उद्योग को मिलेगी मदद

निवेशकों ने इक्विटी योजनाओं से निकाले 26,030 करोड़ रुपये

निवेशकों ने इक्विटी योजनाओं से 26,030 करोड़ रुपये निकाले, जो पिछले महीने की तुलना में 60 फीसदी अधिक और सितंबर 2021 के बाद से सबसे अधिक है। शीर्ष दो इक्विटी योजनाओं, फ्लेक्सीकैप और लार्जकैप में शुद्ध निवेश नवंबर में कमजोर रहा। जहां निवेशकों ने लार्जकैप योजनाओं से 1,040 करोड़ रुपये निकाले, वहीं फ्लेक्सीकैप फंड्स से 860 करोड़ रुपये की निकासी की गई।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement