facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्तUS-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल को झटका, निर्यातकों के लिए ‘दोधारी तलवार’ बना समझौताIndia-US Trade Deal: क्या सस्ती होंगी विदेशी दालें? सरकार कुछ दालों पर टैक्स घटाने की तैयारी मेंडीपफेक हटाने पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की समयसीमा घटाईEditorial: भारत में निजी निवेश में तेजी, उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए राह खुली

Market Outlook: कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

Advertisement

BSE की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को 301.70 लाख करोड़ रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Last Updated- July 09, 2023 | 11:28 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर की प्रमुख कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) तथा विप्रो (Wipro) के तिमाही नतीजों के साथ घरेलू मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इसके अलावा वैश्विक कारक और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेंगी।

तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी कंपनियां

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘अब पहली तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो रहा है। इस सप्ताह HCL टेक, TCS और विप्रो अपने तिमाही परिणाम घोषित करेंगी। इसके अलावा 12 जुलाई को मुद्रास्फीति और IIP के आंकड़े भी आने हैं। साथ ही निवेशकों की निगाह अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी।’ साथ ही निवेशक शुक्रवार को आने वाले जून के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। सप्ताह के दौरान फेडरल बैंक, बंधन बैंक और जेएसडब्ल्यू एनर्जी भी अपने जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

Also read: जानिए क्या है Grey Market और कैसे होती है इसमें ट्रेडिंग?

IT सेक्टर पर रहेंगी सबकी नजर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की वजह से इस सप्ताह शेयर आधारित गतिविधियां देखने को मिलेंगी।’ खेमका ने कहा कि TCS और HCL टेक के तिमाही नतीजे बुधवार को आएंगे। उसके बाद गुरुवार को विप्रो जून तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। ऐसे में प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर सभी की निगाह रहेगी।

FII और DII के रुख से तय होगी बाजार की दिशा

मास्टर कैपिटल सर्विसेज वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘वैश्विक और घरेलू संकेतक, भारत के मुद्रास्फीति और IIP के आंकड़े, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) का रुख आगामी दिनों में बाजार की दिशा तय करेगा।’

Also read: Stock Market Basics: शेयर मार्केट के कामकाज से लेकर इतिहास तक, जानें जरूरी बातें

BSE की सूचीबद्ध कंपनियों का M-Cap 300 लाख करोड़ रुपये के पार

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 561.89 अंक या 0.86 फीसदी के लाभ में रहा। सात जुलाई को सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 65,898.98 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। BSE की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को 301.70 लाख करोड़ रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

मीणा ने कहा कि FII की आक्रामक लिवाली से बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों में नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला चला। हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख से शुक्रवार को मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार टूट गया। शुक्रवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 505.19 अंक या 0.77 फीसदी नीचे आ गया।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement