facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

Market Outlook: वैश्विक रुझानों और कंपनियों के नतीजों पर टिकी है बाजार की चाल, जानें इस हफ्ते का आउटलुक

Advertisement

Market Outlook: विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड और डॉलर की स्थिति का असर भारत जैसे उभरते बाजारों पर हो सकता है।

Last Updated- November 10, 2024 | 12:25 PM IST
Market Outlook
Representative Image

Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या उतार-चढ़ाव आएगा, यह कई चीजों पर निर्भर करेगा। इसमें भारत और दुनिया के आर्थिक आंकड़े, सितंबर तिमाही के कंपनियों के नतीजे, विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और वैश्विक रुझान शामिल हैं।

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीना ने बताया कि 12 नवंबर को भारत में महंगाई (CPI) और औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़े जारी होंगे, जबकि 14 नवंबर को थोक महंगाई (WPI) के आंकड़े आएंगे। इसके अलावा, 13 नवंबर को अमेरिका की महंगाई रिपोर्ट भी आएगी, जो वहां की आर्थिक नीति को प्रभावित कर सकती है। ये सभी आंकड़े बाजार की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस सप्ताह बैंक ऑफ इंडिया, बीईएमएल, हिंडाल्को, ओएनजीसी, अपोलो टायर्स और ब्रेनबीज जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे, जिनका बाजार पर असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड और डॉलर की स्थिति का असर भारत जैसे उभरते बाजारों पर हो सकता है। इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम और रुपये-डॉलर की विनिमय दर भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज की निदेशक पलका अरोड़ा चोपड़ा ने बताया कि भारत के महंगाई और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े, साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के प्रमुख आर्थिक आंकड़े भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 237.8 अंक और निफ्टी में 156.15 अंक की गिरावट देखी गई थी।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार में कमजोरी का कारण विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली है, जो इस महीने भी जारी है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि मिलेजुले वैश्विक कारकों और कमजोर तिमाही नतीजों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 12:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement