facebookmetapixel
Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

LIC Q1 Results: तिमाही नतीजों के बाद चढ़ गए LIC के शेयर, इतने प्रतिशत की आई तेजी

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एलआईसी नेट मुनाफा (LIC Q1 net profit) 9.61 फीसदी बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- August 09, 2024 | 10:41 AM IST
LIC- एलआईसी

LIC stock price soars: इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर शुक्रवार को शुरूआती कारोबार में बीएसई पर 3 प्रतिशत तक चढ़कर 1159.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए।

बता दें कि देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी की तरफ से गुरुवार को जून तिमाही नतीजे जारी करने के बाद एलआईसी (LIC) के शेयरों में यह उछाल आया है।

बीएसई (BSE) पर एलआईसी (LIC) के शेयर सुबह 10:30 बजे 0.61 प्रतिशत बढ़कर 1132.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे जबकि तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.86 प्रतिशत बढ़कर 79,566.14 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

कैसा रहा एलआईसी का रिजल्ट ?

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एलआईसी नेट मुनाफा (LIC Q1 net profit) 9.61 फीसदी बढ़कर 10,461 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही (Q1FY24) में यह 9,544 करोड़ रुपये था।

बीमा कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम जून तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 1,13,770 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह यह 98,755 करोड़ रुपये थी। वहीं, जनवरी-मार्च तिमाही में यह 98,363 करोड़ रुपये थी।

एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती (LIC CEO) ने कहा, “इस वित् वर्ष की पहली तिमाही के दौरान, हमारी बाजार हिस्सेदारी पिछले वर्ष की समान तिमाही के 61.42 प्रतिशत और 31 मार्च, 2024 को समाप्त पूरे वर्ष के 58.87 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 64.02 प्रतिशत हो गई। एलआईसी अपनी प्रगति पर आगे बढ़ रही है।”

First Published - August 9, 2024 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट