facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

India Shelter Finance IPO: 13 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, तय हुआ प्राइस बैंड

Advertisement

आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जबकि 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Last Updated- December 08, 2023 | 1:04 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

आवास वित्त कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस का 1,200 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 469-493 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी का आईपीओ 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 12 दिसंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जबकि 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी ने बताया कि निर्गम के लिए रखे गए आधे शेयर पात्र संस्थागत खरीदारों(क्यूआईबी), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें : Doms Industries IPO: 13 दिसंबर को खुलेगा आईपीओ, तय हुआ प्राइस बैंड, जानें अन्य जानकारी

निवेशक न्यूनतम 30 इक्विटी शेयरों और इसके बाद इसी के गुणक में बोली लगा सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 1:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement