facebookmetapixel
Advertisement
Delhi-NCR में अब AI काटेगा चालान! सड़कों पर शुरू हुआ नया सिस्टम, जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारीPF खाताधारक दें ध्यान! 26 जून से तीन दिनों तक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, EPFO पोर्टल रहेगा बंदApple सप्लायर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ डेटा; सुरक्षा हुई सख्तन्यू लेबर कोड से बदलेगा सैलरी का गणित? अप्रेजल में पैकेज तो बढ़ेगा, पर हाथ में आने वाला पैसा घटेगा!अमेरिका-ईरान डील से भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमानआइसलैंड में गूंजी भारतीय आमों की मिठास, निर्यात की संभावना तलाशने में जुटी सरकारExplainer: नौकरी और फ्रीलांसिंग दोनों से हुई कमाई? नोटिस से बचने के लिए समझ लें टैक्स के नियमअब बच्चों से सीख रहे हैं माता-पिता! UPI से निवेश तक Gen Z संभाल रही है परिवार की फाइनेंस क्लासOPS पर सरकार का बड़ा फैसला! 2004 के बाद नौकरी वालों को भी मिलेगी पुरानी पेंशन? जानिए पूरा मामलाअयोध्या राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय व अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

INR vs USD: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी बढ़कर 101.93 हो गया।

Last Updated- April 06, 2023 | 6:05 PM IST
Dollar Vs Rupee
Shutter Stock

रिजर्व बैंक के नीतिगत दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने के फैसले के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रीपो दर में वृद्धि पर रोक के फैसले ने बाजार को चौंकाया है जिसके बाद भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया। रीपो दर वह दर है, जिसपर वाणिज्यिक बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में दो पैसे की गिरावट के साथ 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की तेजी के साथ 81.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को प्रमुख रीपो दर को 6.5 फीसदी पर रखने का फैसला किया। मई, 2022 से केंद्रीय बैंक ने रीपो दर में ढाई फीसदी की वृद्धि की है। रुपये के बारे में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रुपया कैलेंडर वर्ष 2022 में एक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा है और 2023 में भी ऐसा ही होगा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्श्लेषक, दिलीप परमार के अनुसार, रुपये में शुरुआत में गिरावट आई, लेकिन विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने के बाद रुपया मजबूत हो गया।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 पर

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी बढ़कर 101.93 हो गया। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 143.66 अंक की तेजी के साथ 59,832.97 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 84.85 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 806.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement