facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

India Shelter Finance IPO: ₹1,800 करोड़ का आईपीओ लाएगी कंपनी, सेबी के पास भेजा ड्राफ्ट पेपर

Advertisement

कंपनी अपने आईपीओ से करीब 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड और नेक्सस क्सस वेंचर्स जैसे कई बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों का निवेश है।

Last Updated- August 06, 2023 | 9:46 AM IST
Mamata Machinery IPO

इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन कंपनी अपना IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट जमा करा दिया है। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 1,800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के इंवेस्टर्स की बात करें तो इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन में वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड और नेक्सस वेंचर्स जैसे कई बड़ी इनवेस्टमेंट फर्मों का निवेश है।

1800 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी अपने IPO के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं कंपनी के मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से करीब 800 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इनमें कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप, मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज IV, एमआईओ स्टाररॉक, नेक्सस वेंचर्स ।।। और नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड ॥ शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- TVS Supply Chain IPO: 10 अगस्त को खुलेगा आईपीओ, जानिए पूरी डिटेल्स

इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन, गुरुग्राम मुख्यालय वाली अफोर्डबेल हाउसिंग फर्म है। प्रमोटर वेस्टब्रिज क्रॉसओवर के पास इसकी 24 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं अरावली इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स के पास इस कंपनी की 31.4 फीसदी हिस्सेदारी फर्म है।

ये भी पढ़ें- जल्द खत्म होगा 19 साल का इंतजार, Tata Technologies का IPO मचाने वाला है धमाल 

बाकी निवेशकों में नेक्सस वेंचर्स ।।। लिमिटेड के पास 22 प्रतिशत शेयरहोल्डिंग, नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड । के पास 6.4 प्रतिशत, कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप के पास 5.3 प्रतिशत, MIO स्टाररॉक के पास 4.9 प्रतिशत और मैडिसन इंडिया अपॉर्चुनिटीज IV के पास 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement