facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफा

TVS Supply Chain IPO: 10 अगस्त को खुलेगा आईपीओ, जानिए पूरी डिटेल्स

Advertisement

। इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशन देने वाली कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (TVS Supply Chain IPO) 10 अगस्त, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

Last Updated- August 05, 2023 | 12:43 PM IST
Mamata Machinery IPO

TVS Supply Chain IPO: अगस्त महीने में एक और कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है। इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशन देने वाली कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स का इनिशियल पब्लिक ऑफर (TVS Supply Chain IPO) 10 अगस्त, 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ को 14 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा।

टीवीएस सप्लाई चेन आईपीओ का आकार

कंपनी इस आईपीओ के जरिए 600 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। वहीं, इसके मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 1.42 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। ओएफएस (ओपन फॉर सेल) के तहत ओमेगा टीसी होल्डिंग्स 1.07 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। वहीं, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल 9.84 लाख शेयरों की बिक्री करेगी। कंपनी ने अब तक इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Concord Biotech IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, 18 अगस्त को होगी लिस्टिंग

जरूरी तारीखें

इस आईपीओ को 10 अगस्त, 2023 से 14 अगस्त, 2023 के बीच सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी 18 अगस्त, 2023 शेयरों का अलॉटमेंट पूरा कर सकती है। 21 अगस्त, 2023 तक कंपनी के शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 अगस्त, 2023 को पूरी हो सकती है।

कंपनी के बारे में जानकारी

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स सप्लाई चेन से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी का 25 देशों में बिजनेस है। कंपनी के चार बिजनेस वर्टिकल्स हैं- सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स, मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटो डीलरशिप और आफ्टरमार्केट सेल्स एंड सर्विस।

Advertisement
First Published - August 5, 2023 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement