facebookmetapixel
Editorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंदबाजार चढ़ा तो IPO की हलचल बढ़ी, आय फाइनैंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स का नया प्रस्ताव 9 फरवरी को खुलेगाSEBI ने इक्विटी ऑप्शन के लिए ऑर्डर-टू-ट्रेड नियम में छूट दी, एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग होगी आसानभारत-अमेरिका ट्रेड डील से अनिश्चितता घटेगी, निवेश और कैपिटल फ्लो को मिलेगा बढ़ावा: तुहिन कांत पांडेयBudget 2026 में बढ़ी उधारी, बॉन्ड यील्ड उछली; डेट फंड निवेशक क्या करें?

HDFC बैंक Q2 के नतीजों की तारीख और समय घोषित, तिमाही कमाई और बोर्ड मीटिंग शेड्यूल देखें

HDFC बैंक ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के नतीजों की घोषणा की तारीख बताई; बोर्ड की बैठक 18 अक्टूबर 2025 को होगी, उम्मीद Q2 कमाई दोपहर 2:50 बजे आए

Last Updated- September 26, 2025 | 9:35 AM IST
HDFC Bank

HDFC Bank Q2 Results: अगला कमाई सीजन शुरू होने वाला है, कई BSE और NSE में लिस्टेड कंपनियां अपनी Q2 FY26 की कमाई घोषित करने जा रही हैं। इसी कड़ी में HDFC बैंक लिमिटेड ने भी जुलाई-सितंबर 2025 की तिमाही के नतीजों की घोषणा की तारीख बता दी है।

HDFC Bank Q2 Results कब आएंगे?

बैंक ने 23 सितंबर, 2025 को फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 18 अक्टूबर, 2025 को होगी, जिसमें तिमाही/छमाही (30 सितंबर 2025 तक)नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। पिछली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे 19 जुलाई को लगभग दोपहर 2:50 बजे घोषित किए गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Q2 के नतीजे भी लगभग इसी समय आएंगे।

HDFC बैंक की ट्रेडिंग विंडो कब बंद रहेगी?

बैंक ने बताया कि 24 सितंबर, 2025 से 20 अक्टूबर, 2025 तक कर्मचारियों और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के लिए शेयरों की ट्रेडिंग बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: Infosys Q2 Results: जानिए कब आएंगे नतीजे और क्या डिविडेंड मिलेगा, जानें सब कुछ

HDFC बैंक Q1 FY26 का प्रदर्शन कैसा रहा?

Q1 FY26 में HDFC बैंक ने 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 18,155 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ब्याज आय 77,470 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 73,033 करोड़ रुपये से 6 प्रतिशत अधिक है। नेट इंटरेस्ट इनकम 31,440 करोड़ रुपये रही और कुल संपत्ति पर कोर नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.35 प्रतिशत रहा।

HDFC बैंक ने बोनस शेयर और विशेष डिविडेंड कब घोषित किया?

बैंक ने पहली बार अगस्त 2025 में 1:1 अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा FY26 के लिए 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान यूनिलीवर अक्टूबर में इस तारीख को जारी करेगा तिमाही नतीजे, डिविडेंड पर भी होगा फैसला

HDFC बैंक के शेयर की कीमत क्या है?

शुक्रवार को HDFC बैंक के शेयर 0.09% टूटकर 949.60 पर बंद हुए।

First Published - September 26, 2025 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट