facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

तगड़ा रिजल्ट! HDFC Bank को Q1 में ₹18,155 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, ₹5 डिविडेंड और 1:1 बोनस शेयर का ऐलान

Advertisement

HDFC Bank ने पहली तिमाही में ₹18,155 करोड़ का मुनाफा कमाया और शेयरधारकों को 5 रुपये डिविडेंड व 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है।

Last Updated- July 19, 2025 | 4:41 PM IST
HDFC Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

HDFC Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने शनिवार को वित्त-वर्ष 26 की पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा कर दी। बीती अप्रैल-जून 2025 तिमाही में बैंक ने कुल 18,155.21 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल के मुकाबले 12.24% अधिक है। यह एक्सपर्ट्स की उम्मीदों से भी बेहतर रहा। एक्सपर्ट्स ने इस तिमाही में 17,385 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद थी। इसके साथ ही बैंक का स्टैंडअलोन नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 5.4% बढ़कर 31,438 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Also Read: Yes Bank Q1 Results: Q1 में मुनाफा ₹59% बढ़कर 801 करोड़, एसेट क्वालिटी और बैलेंस शीट में भी दिखा सुधार

शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

बैंक ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस तिमाही में यह 35,734 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, प्रोविजन्स में उछाल देखा गया, जो 14,442 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें 9,000 करोड़ रुपये फ्लोटिंग प्रोविजन्स और 1,700 करोड़ रुपये कंटिंजेंट प्रोविजन्स शामिल हैं।

दूसरी ओर, बैंक ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। बोर्ड ने प्रति शेयर 5 रुपये का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड और 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है। यह डिविडेंड उन शेयरधारकों को मिलेगा, जिनका नाम 25 जुलाई 2025 को रजिस्टर में होगा और भुगतान 11 अगस्त को किया जाएगा। बोनस इश्यू के लिए शेयरधारकों और रेगुलेटर की मंजूरी जरूरी होगी, जिसमें हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त तय की गई है।

बैंक की सहायक कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के हाल ही में हुए IPO से भी अच्छा फायदा हुआ। इस IPO से बैंक को 9,128 करोड़ रुपये का प्री-टैक्स मुनाफा हुआ, जो ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर बेचने से आया। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में मुनाफा थोड़ा कम होकर 16,258 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 16,475 करोड़ रुपये था।

इससे पहले शुक्रवार को HDFC Bank के शेयर में 1.56% की गिरावट के साथ 1,959 रुपये पर बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - July 19, 2025 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement