facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

BS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश पर

Advertisement

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अतुल लाल ने कहा कि उत्तरी भारत से आगे मध्य प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है

Last Updated- February 24, 2026 | 11:23 PM IST
Atul Lall
डिक्सन टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अतुल लाल

देश की सबसे बड़ी स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा प्रदाता कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वह दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर पर विचार कर रही है। दरअसल आने वाले समय में कई दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र आने वाले हैं और इनमें से इस प्रदेश में ग्वालियर है।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अतुल लाल ने मंगलवार को बिजनेस स्टैंडर्ड मंथन 2026 में ‘उद्योग 5.0 : भारत के कारखानों का विस्तार’ विषय पर आयोजित अनौपचारिक चर्चा में कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में अच्छी-खासी वृ​द्धि के साथ 50,000 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है। उसके पास 14,000 कर्मचारी और 26 कारखाने हैं। उसका बाजार मूल्यांकन 65,000 करोड़ रुपये है। उसके लगभग आठ से नौ साल पहले 1,400 कर्मचारी, चार कारखाने और 2,500 करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण था।

उन्होंने कहा,‘हम मध्य प्रदेश के ग्वालियर का गंभीरता से मूल्यांकन कर रहे हैं। दरअसल, हम दूरसंचार उपकरणों के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक हैं। हमारा भारती एयरटेल के साथ संयुक्त उद्यम है। उम्मीद है कि दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र नामक योजना शुरू कर रही है।’

उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत से आगे मध्य प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में प्रतिभाओं का विशाल भंडार है। राज्य में लगभग 35-40 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। कंपनी ने बताया कि वह इंजीनियरों के प्रशिक्षण के लिए पाठ्यक्रम विकसित करने के वास्ते पिलानी और हैदराबाद परिसरों में बिट्स के साथ उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित करेगी, ताकि उद्योग को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का भंडार मिल सके।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement