facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Groww की पैरेंट कंपनी का वैल्यूएशन ₹1 लाख करोड़ पार, शेयर इश्यू प्राइस से 78% उछला

Advertisement

लगातार तेजी से Groww की पैरेंट कंपनी ने रचा इतिहास, शेयर 78% उछलकर ₹1 लाख करोड़ क्लब में शामिल

Last Updated- November 17, 2025 | 3:50 PM IST
Grow

ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures Ltd. का बाजार पूंजीकरण सोमवार को ₹1 लाख करोड़ की सीमा पार कर गया। शेयर में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली, और यह अपने इश्यू प्राइस से अब तक 78 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। सोमवार को Groww का शेयर 14.37 प्रतिशत उछलकर ₹169.87 तक पहुंच गया, जिससे कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹1.04 लाख करोड़ हो गया। 03:29 बजे तक शेयर ₹178.09 पर 20 प्रतिशत ऊपर था। 12 नवंबर को ₹112 प्रति शेयर पर लिस्टिंग के बाद से Groww का शेयर अब तक 50 प्रतिशत ऊपर है।

Groww IPO का प्रदर्शन

Groww का ₹6,632.3 करोड़ का IPO निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। इसमें ₹1,060 करोड़ के नए शेयर और ₹5,572.3 करोड़ का ऑफर-फॉर-सेल शामिल था। IPO की कीमत ₹95–100 प्रति शेयर के बीच तय की गई थी और यह 4 से 7 नवंबर तक खुला था। तेजी से आती मांग के कारण IPO को कुल 17.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें सबसे ज्यादा रुचि योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की तरफ से देखी गई, जिन्होंने इसे 22.02 गुना सब्सक्राइब किया। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसे 14.20 गुना तक खरीदा।

विश्लेषकों की नजर में Groww की संभावनाएं

विशेषज्ञों का कहना है कि Groww कंपनी आगे भी अच्छा काम कर सकती है। Choice Equity Broking का कहना है कि यह कंपनी नई-नई सुविधाएं लाती है, इसका ऐप इस्तेमाल करना आसान है और यह अपने ग्राहकों का अच्छे से ध्यान रखती है। इसलिए कंपनी के ग्राहक भी बढ़ रहे हैं और कमाई भी बढ़ रही है। अभी कंपनी के शेयर थोड़े महंगे लगते हैं, लेकिन फिर भी इसके काम करने का तरीका अच्छा है और भविष्य में इसके बढ़ने के काफी मौके हैं। इसी वजह से Choice Equity Broking ने कहा है कि इसे लंबे समय के लिए खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

Also Read | बिहार में NDA की जीत से बदला मार्केट मूड! मोतीलाल ओसवाल ने कहा- ब्रांड मोदी बरकरार, शॉर्ट टर्म में दिखेगी तेजी

Nuvama Institutional Equities ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि FY24 से Q1FY26 तक Groww की एक्टिवेशन रेट 33 प्रतिशत से अधिक रही है, जिससे प्रति सक्रिय ग्राहक अधिग्रहण लागत में कमी आई है और कंपनी को बेहतर Ebitda मार्जिन हासिल करने में मदद मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि Groww की सफलता सिर्फ कम फीस की वजह से नहीं है, बल्कि इसकी अच्छी टेक्नोलॉजी, आसान ऐप और अच्छा यूजर अनुभव ही इसे इतना लोकप्रिय बना रहे हैं। कंपनी धीरे-धीरे और नई सेवाएं भी शुरू कर रही है। जैसे मार्जिन ट्रेडिंग, शेयरों के बदले लोन, पर्सनल लोन, एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट, और इंश्योरेंस बेचने की सेवा। अभी ये सेवाएँ छोटी हैं, लेकिन भविष्य में बहुत बढ़ सकती हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement