facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

आने वाले दिनों में निफ्टी में 4650 के स्तर की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:03 AM IST

उम्मीद के अनुरूप निफ्टी को 4400 का सपोर्ट लेवल मिला और यह 4500 के स्तर से ऊपर 4539.35 पर बंद  हुआ। यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि गुरुवार के कारोबारी दिवस में मंदड़ियों ने शॉर्ट कवरिंग की।


निफ्टी जून फ्यूचर के  दिन के  4375 के सबसे निचले स्तर से 4400 से ऊपर के स्तर पर वापसी करने के बाद एफ एंड ओ प्लेयर अपनी शॉर्ट पोजिशन को कवर करते देखे गए।

कारोबार की समाप्ति पर निफ्टी फ्यूचर में ओपन इंट्रेस्ट में बेहद सीमित 5,992 की बढ़त हुई, जबकि इसका ट्रेडिंग वोल्यूम 7.7 लाख था। यह कारोबारी दिवस की कवरिंग पोजिशन की ओर संकेत देता है। स्पॉट निफ्टी से  निफ्टी प्यूचर डिस्काउंट कारोबारी दिवस में 33 अंकों की ऊंचाई से 22 पाइंट पर बंद हुआ। यह इस बात का  संकेत है कि मंदड़िये शॉर्ट पोजिशन कवर कर रहे हैं।

तकनीकी विशेषज्ञों का विश्वास है कि आने वाले दिनों में  बाजार शार्ट टर्म में बॉटम में जाने के बाद निफ्टी में 100 से 150 अंकों की रैली और सेंसेक्स में 300-500 अंकों  की बढ़त देखी जा सकती है। एफ एंड ओ ऑपरेटर मोमेंटम स्टॉक में लंबी पोजिशन बनाना शुरु कर  चुके हैं, वहीं कुछ स्टॉक में प्रॉफिट भी बुक कर रहे हैं।

आरएसआई  और एमएसीडी के तकनीकी विशेषज्ञों के  डेली चार्ट और कारोबार दिवस के चार्ट जरूरत से ज्यादा बिकवाली बता रहे हैं। यह आगे 4650 के स्तर तक भी जा  सकता है। एनएसई के डेरिवेटिव सेगमेंट में आज जिन 226 शेयरों पर कारोबार हुआ, उनमें से 144 कीमतों में वृध्दि होने से ओपन इंट्रेस्ट में बढ़े। 66 शेयरों में ताजा शॉट बिल्ट अप देखा गया, 16 प्रॉफिट बुक करते देखे गए।

राजेश एक्सपोर्ट, एस कुमार नेशनवाइड, आइडिया सेल्यूलर, पेंटालून रिटेल, रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेस के स्टॉक फ्यूचर्स  ताजा लांग पोजिशन में 8 से 14 फीसदी पर खड़े हैं।   पूरे कारोबारी दिवस में  बैंकिंग के शेयरों में खरीद फरोख्त बनी रही। इससे कारोबार की शुरुआत में कमजोर  नजर आ रहे सूचकांक की स्थिति में सुधार हुआ।

ज्ञातव्य है कि रेपो रेट के दबाव में आज के कारोबार के पहले  घंटे में बैंकिंग सूचकांक 4 फीसदी गिर गया था। इसमें औद्योगिक उत्पादन की दर सात प्रतिशत होने का भी फायदा मिला।

Advertisement
First Published - June 12, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement