facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों का रिकॉर्ड ₹7.1 लाख करोड़ निवेश, म्यूचुअल फंड बने अगुवा

Advertisement

घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले 12 महीनों में शेयर बाजार में 7.1 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश किया, जिसमें म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी सबसे बड़ी रही

Last Updated- August 25, 2025 | 10:51 PM IST
Stock Market today
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

म्युचुअल फंडों की अगुआई में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भारतीय शेयरों में अभी तक का सबसे अ​धिक निवेश किया है। पिछले 12 महीनों, जो पिछले 250 कारोबारी सत्रों के बराबर है, में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने देसी शेयरों में 7.1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह अभी तक का घरेलू संस्थागत निवेशकों का देसी शेयरों में सर्वा​धिक निवेश है। इ​क्विटी में कुल निवेश में से म्युचुअल फंडों की हिस्सेदारी लगभग तीन-चौथाई या 5.3 लाख करोड़ रुपये रही।

निवेश में उछाल मुख्य रूप से इक्विटी म्युचुअल फंड योजनाओं में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) की बढ़ती लोकप्रियता की बदौलत आई है। एसआईपी लगातार घरेलू निवेश प्रवाह के एक प्रमुख चालक के रूप में उभरा है। परिवार अपनी बचत का ज्यादा हिस्सा शेयरों में लगा रहे हैं, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के कारण बाजार में होने वाली अस्थिरता को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस साल जुलाई से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने देसी शेयरों से 40,000 करोड़ रुपये की निकासी की है। मगर इतनी भारी बिकवाली के प्रभाव को घरेलू संस्थागत निवेशकों के मजबूत निवेश ने कम कर दिया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली की तुलना में घरेलू संस्थागत निवेशकों ने ज्यादा लिवाली की, जिससे बाजार में भारी गिरावट नहीं आई। पहले एफपीआई की निरंतर भारी बिकवाली से बाजार में भारी उठापटक देखी जाती थी।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में इक्विटी रणनीतिकार विनोद कार्की ने एक नोट में कहा, ‘एफपीआई की बिकवाली के मुकाबले डीआईआई द्वारा की जा रही भारी खरीदारी बीते समय में देखे गए किसी भी अन्य उदाहरण की तुलना में बहुत अधिक है।’

हालांकि घरेलू समर्थन के बावजूद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से की जा रही लगातार बिकवाली ने बाजार के प्रदर्शन पर असर डाला है। पिछले 12 महीनों में लार्ज, मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में प्रमुख सूचकांकों ने स्थिर से ऋणात्मक रिटर्न दिया है।  

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में विदशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली से पहले, घरेलू संस्थागत निवेशक और एफपीआई दोनों ही अप्रैल-जून तिमाही के दौरान शुद्ध खरीदार थे। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उल्लेख किया है कि इस दौरान प्रवर्तकों, व्यक्तिगत निवेशकों (स्मॉलकैप को छोड़कर) और कुछ प्रत्यक्ष विदेशी निवेशकों की बिकवाली की भरपाई इन खरीद के जरिये व्यापक तौर पर की गई।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement