facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

डिफेंस शेयरों में फिर लौटी रौनक, पिछले दो महीने से जारी तेज गिरावट पर लगा ब्रेक

Advertisement

कोचीन शिपयार्ड का शेयर 10 फीसदी चढ़ा जबकि गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजी में 5 फीसदी या ज्यादा की तेजी दर्ज हुई।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:37 PM IST
Defense stocks are back in glory, the sharp decline that has been going on for the last two months has been put to rest डिफेंस शेयरों में फिर लौटी रौनक, पिछले दो महीने से जारी तेज गिरावट पर लगा ब्रेक

रक्षा शेयरों में शुक्रवार को सुधार देखने को मिला। इनमें पिछले दो महीने से तेज गिरावट आ रही थी। कोचीन शिपयार्ड का शेयर 10 फीसदी चढ़ा जबकि गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजी में 5 फीसदी या ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक रक्षा क्षेत्रों में दिलचस्पी शायद बढ़ी है क्योंकि गिरावट ने एक हद तक मूल्यांकन को कम कर दिया है। बाजार में तेजी के माहौल ने भी इस क्षेत्र में खरीद को मजबूती दी।

ओम्नीसाइंस कैपिटल के सीईओ विकास गुप्ता ने कहा कि यह फेड की दर कटौती पर प्रतिक्रिया है और शानदार मौके की संभावना के कारण निवेशक दांव लगा रहे हैं। कुछ निवेशकों ने शायद सोचा होगा कि गिरावट अब पूरी हो चुकी है और उन्होंने इस थीम पर फिर खरीदारी ​शुरू कर दी है।

को​चीन शिपयार्ड के शेयर में तेजी इसे एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में शामिल किए जाने के कारण भी आई। इंडेक्स में इसे शामिल किए जाने से रक्षा दिग्गज में 3 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। शुक्रवार की तेजी के बावजूद ज्यादातर रक्षा शेयर तीन महीने की अवधि में 27 फीसदी तक नीचे हैं। भारत डायनेमिक्स, पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजिज और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स इस अवधि में सबसे ज्यादा टूटे थे।

ज्यादातर ब्रोकरेज फर्मों ने इन शेयरों को बिकवाली की रेटिंग दी थी क्योंकि इनके भाव काफी बढ़ गए थे। जब कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हुई तो इनका पीई अनुपात भी काफी बढ़ गया। यह तेजी शुरू में भारत में रक्षा विनिर्माण पर सरकार के जोर और इसके चलते ऑर्डर बुक में तेजी के कारण हुई। एक साल की अवधि में कई रक्षा शेयर 100 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। कोचीन शिपयार्ड में सबसे ज्यादा 246 फीसदी की उछाल आई है।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement