facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

अदाणी एफपीओ की ग्राहक जानकारी उपलब्ध नहीं, सेबी ने दी जानकारी

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 10:01 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कहा है कि उसके पास अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) के 20,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) के लिए अ​भिदान (सब्सक्रिप्शन) करने वालों की जानकारी नहीं है।

बाजार नियामक ने सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत किए गए एक आवेदन के जवाब में यह बात कही, जिसमें निवेशक-वार और राशि-वार अ​भिदान का विवरण तथा एफपीओ रद्द करने की वजह पूछी गई थी।

जनवरी में अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद AEL के शेयरों में गिरावट के बीच पूर्ण अ​भिदान हासिल करने के बावजूद यह एफपीओ वापस ले लिया गया था।

31 जनवरी और 8 फरवरी को किसी प्रसेनजीत बोस द्वारा किए गए आरटीआई के दो अलग-अलग आवेदनों के लिए सेबी के जवाब पेश किए गए। बोस ने अपील प्राधिकरण के पास इस आधार पर अपील की थी कि मुख्य लोक सूचना अधिकारी (CPIO) ने मांगी गई जानकारी तक पहुंच से इनकार कर दिया था।

आरटीआई अ​धिनियम के तहत अपील प्रा​धिकरण ने कहा, उपरोक्त सवालों के जवाब में प्रतिवादी ने सूचित किया है कि मांगी गई जानकारी सेबी के पास उपलब्ध नहीं है।

अपील को खारिज करते हुए अपील प्रा​धिकरण ने कहा कि जहां मांगी गई जानकारी सार्वजनिक प्राधिकरण के रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं होती है और जहां ऐसी जानकारी को किसी कानून या नियमों अथवा सार्वजनिक प्राधिकरण के विनियमों के तहत रखने की जरूरत नहीं होती है, वहां यह अधिनियम सार्वजनिक प्राधिकरण को ऐसी अनुपलब्ध जानकारी जुटाने या व्यव​स्थित करने और फिर इसे आवेदक को प्रस्तुत करने के लिए बाध्य नहीं करता है।

उसी व्यक्ति द्वारा अन्य आरटीआई आवेदन हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट द्वारा किए गए खुलासे के संबंध में सेबी द्वारा जांच को लेकर किया गया था। इसमें मांगी गई जानकारी में यह बात भी शामिल है कि क्या नियामक को अदाणी समूह के खिलाफ शेयर की कीमतों में हेराफेरी, राउंड-ट्रिपिंग, लेखा की धोखाधड़ी और धन शोधन के संबंध में कोई शिकायत मिली थी।

इसे भी इस आधार पर नकार दिया गया था कि वे स्पष्टीकरण या राय मांगने की प्रकृति वाले थे और उन्हें ‘सूचना’ के रूप में नहीं माना जा सकता था।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement