facebookmetapixel
Advertisement
500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाब

Closing Bell: 354 अंक चढ़कर 75 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 22,750 से ऊपर

Advertisement

Stock Market: व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 0.89 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Last Updated- April 10, 2024 | 4:21 PM IST
Stock Market

Stock Market: ITC, कोटक बैंक, एसबीआई, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी के दम पर हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को देसी शेयर बाजार 75 हजार के स्तर को पार कर हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुझान देखें गए। हालांकि शेयर बाजार कल, पहली बार 75,000 के लेवल को पार कर 75,124 के रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 354 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 111 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप 0.89 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Also read: Paytm की बढ़ी मुश्किलें, UPI में केवल 9 फीसदी बचा मार्केट शेयर, 4 सालों का सबसे निचला स्तर

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 354.45 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 74,807.55 और 75,105.14 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 111.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 22,753.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 22,673.70 और 22,775.70 के रेंज में कारोबार हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “भारतीय बाजारों ने व्यापक बाजार में मजबूत प्रदर्शन से उत्साहित होकर अपनी बढ़त की गति बरकरार रखी है, हालांकि अपने एशियाई और यूरोपीय समकक्षों से थोड़ा पीछे है। निवेशकों का ध्यान आज आने वाले फेड के बयान और अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा पर केंद्रित है। मजबूत अमेरिकी नौकरी डेटा के कारण, बाजार की धारणा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की आशंका की ओर झुकी हुई है, जिससे निकट अवधि में दर में कटौती की संभावना कम हो गई है, इसके अलावा, फिच द्वारा चीन की क्रेडिट रेटिंग में हालिया गिरावट संभावित रूप से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है, जिससे सावधानी बरतने की जरूरत है।”

कल कैसी रही थी बाजार की चाल?

कल यानी मंगलवार को BSE सेंसेक्स 58.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 23.55 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी दिन के अंत में 22,642.75 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement