facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Closing Bell: शेयर बाजार में बढ़त; Sensex 230 अंक चढ़ा, Nifty 21,400 के पार

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स ने 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया।

Last Updated- December 26, 2023 | 5:04 PM IST
Stock Market Today

Stock Market: HDFC बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, NTPC, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गज शेयरों में जोरदार खरीदारी के बीच देसी शेयर बाजार शुरुआती कमजोरी को दूर करते हुए मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव रुझान देखे गए।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 230 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स ने 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, BSE स्मॉलकैप ने 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगभग समान प्रदर्शन किया।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 229.84 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 71,336.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,012.08 और 71,471.29 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: Motisons Jewellers IPO listing: आईपीओ के लिस्ट होते ही मालामाल हुए निवेशक, पहले ही दिन 98% का हुआ फायदा

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 91.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,441.35 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,329.45 और 21,477.15 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 24 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। NTPC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक बैंक और टाटा स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा NTPC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.44 फीसदी चढ़ गए।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में केवल 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, TCS और टाटा मोटर्स सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान बजाज फाइनेंस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.81 फीसदी गिर गए। इसके अलावा HCL टेक के शेयर भी आज घाटे में रहे।

Also read: शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, Adani Green पर हजारों करोड़ निवेश करने के लिए तैयार अदाणी परिवार

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। हांगकांग के बाजार में आज अवकाश था। यूरोपीय बाजार मंगलवार को ‘बॉक्सिंग डे’ के मौके पर बंद हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को क्रिसमस के मौके पर बंद था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार सोमवार को बंद थे।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,828.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(भाषा के इनपुट के साथ)

First Published - December 26, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट