facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

मजबूत फंडामेंटल के दम पर Pharma Stock 29% मुनाफा बनाने को तैयार! ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग

Advertisement

शिल्पा मेडिकेयर एक R&D-आधारित फार्मा कंपनी है जो जटिल और डिफरेंशिएटेड दवाओं पर काम करती है।

Last Updated- April 16, 2025 | 6:24 PM IST
Pharma Stocks today

ब्रोकरेज फर्म Systematix Institutional Equities ने फार्मा कंपनी Shilpa Medicare (शिल्पा मेडिकेयर) पर कवरेज शुरू की है और इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है। रिपोर्ट में कंपनी का टारगेट प्राइस ₹857 तय किया गया है, जबकि मौजूदा शेयर प्राइस ₹664 है। यानी इसमें करीब 29% तक की तेजी की गुंजाइश बताई गई है।

कंपनी की खासियत: रिसर्च-आधारित फार्मा प्लेयर

शिल्पा मेडिकेयर एक R&D-आधारित फार्मा कंपनी है जो जटिल और डिफरेंशिएटेड दवाओं पर काम करती है। कंपनी के पास बायोसिमिलर, पेप्टाइड्स, रेडी-टू-यूज़ इंजेक्टेबल्स, ओरली डिसॉल्वेबल फिल्म्स (ODF), ट्रांसडर्मल पैचेस और हाई-पोटेंसी API जैसे प्लेटफॉर्म हैं। इनसे कंपनी को ग्लोबल मार्केट में नए मौके मिल रहे हैं।

अमेरिका में इंजेक्टेबल दवाओं से आएगा रेवेन्यू

कंपनी ने Amneal Pharmaceuticals के साथ साझेदारी में अमेरिका में दो RTU इंजेक्टेबल दवाएं – Pemrydi (Pemetrexed) और Boruzu (Bortezomib) लॉन्च की हैं। इनकी USFDA से मंजूरी भी मिल चुकी है। Systematix का अनुमान है कि इन दवाओं की अमेरिका में सालाना बिक्री 50 से 100 मिलियन डॉलर तक हो सकती है, जिससे शिल्पा मेडिकेयर को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

API बिजनेस में फिर से आएगी ग्रोथ

फिलहाल कंपनी की 67% कमाई API बिजनेस से आती है, लेकिन अभी यह सेगमेंट कैपेसिटी कंजेशन से जूझ रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपने प्रमुख API प्रोडक्ट्स में कैपेसिटी बढ़ाई है और उम्मीद है कि FY26 से इसमें डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। साथ ही, कंपनी नए API फॉर्मूलेशन और CDMO (Contract Development and Manufacturing Organisation) बिजनेस में भी कदम रख रही है।

आने वाले सालों में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद

Systematix का कहना है कि FY24 से FY27 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 16%, EBITDA 39% और नेट प्रॉफिट 119% की रफ्तार से बढ़ सकते हैं। ये आंकड़े कंपनी की मजबूत फंडामेंटल ग्रोथ की ओर इशारा करते हैं। कुल मिलाकर, शिल्पा मेडिकेयर एक ऐसी फार्मा कंपनी बन रही है जो तकनीक और इनोवेशन के सहारे इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है। Systematix ने इसे लॉन्ग टर्म के लिए अच्छा मौका बताया है।

Advertisement
First Published - April 16, 2025 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement