facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

Bitcoin: अमेरिका में हुआ ये काम, बिटकॉइन ने कर दिया काम तमाम, तोड़ डाले अब तक के सारे रिकॉर्ड

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में बिटकॉइन की वैल्यू काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल का आंकड़ा देखा जाए तो इसकी कीमतों में करीब 67 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।

Last Updated- March 11, 2024 | 5:01 PM IST
24 घंटे में Bitcoin 8 फीसदी टूटा, क्या आगे भी आएगी गिरावट? , Bitcoin fell 8 percent in 24 hours, will it fall further?

बिटकॉइन ने आज यानी 11 मार्च को ट्रेडिंग के दौरान 71,000 डॉलर को पार करते हुए अब तक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। ऐसा बिटकॉइन ट्रेड में पहली बार हुआ है।

CoinDesk के डेटा के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी में सबसे ज्यादा वैल्युएबल बिटकॉइन आज ट्रेड के दौरान 71,830 के लेवल पर पहुंच गया, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। 4:12 PM पर यह 71,685.97 के लेवल पर आ गया था, जो कि कल की क्लोजिंग के मुकाबले 2.59 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं इसकी प्राइस में इजाफा होने की वजह से टोकन का बाजार पूंजीकरण (mcap) भी 1.4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया।

ग्लोबल मार्केट में बिटकॉइन की वैल्यू काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल का आंकड़ा देखा जाए तो इसकी कीमतों में करीब 67 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। क्रिप्टो इंडस्ट्री के दिवालिया होने और घोटालों की एक सीरीज के बीच 2022 में 64 फीसदी की गिरावट के बाद से बिटकॉइन में चार गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

क्यों बढ़ रहा क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड?

CoinDesk ने बताया कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) की मंजूरी के बाद से सबसे तेजी से बढ़ने वाली क्रिप्टोकरेंसी लगातार बढ़ने लगी है। जिसका असर आज भी देखने को मिला। टोकन पहली बार 70 हजार डॉलर के आंकड़े को पार कर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

बिटकॉइन माइनिंग से बढ़ रही बिजली की खपत

पिछले दिनों ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि क्रिप्टों में चल रही गिरावट के बाद फिर से स्थिति सुधरने लगी है क्योंकि क्रिप्टो माइनर्स फिर से पुरानी स्थिति में लौट रहे हैं और मार्केट चढ़ने लगा है। वे इक्विपमेंट्स पर अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं और डिजिटल करेंसी के कोड में अपडेट से पहले रिकॉर्ड स्पीड से बिजली की खपत कर रहे हैं, जिससे राजस्व पर खतरा है।

क्रिप्टोकरेंसी में उछाल की वजह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में तेजी, नए लॉन्च किए गए स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ETFs) और अप्रैल में होने वाली हॉल्टिंग माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement