facebookmetapixel
भारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिक

Nifty Bank चार्ट पर दिखा रहा मंदी के ट्रेंड; बेच दें या क्या करें? जानें क्या कहते हैं विश्लेषक

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। निकट अवधि का रुझान नीचे की ओर है।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:49 AM IST
Maruti Suzuki Share price

निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank Index)

निफ्टी बैंक इंडेक्स वर्तमान में चार्ट पर मंदी के ट्रेंड को दिखा रहा है। इस गिरावट के रुझान को देखते हुए निकट अवधि के लिए इंडेक्स में ऊपर की ओर बढ़ने पर बेचने की ट्रेडिंग रणनीति अपनानी चाहते। साथ ही 50,800 के स्तर पर सख्त स्टॉप-लॉस बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

यदि इंडेक्स इस स्तर तक पहुंचता है, तो कोई भी बाद्गा मंदी के आउटलुक को नकार सकती है, जिससे स्थिति के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता होती है। हालांकि, जब तक इंडेक्स इस स्तर से नीचे रहता है, रैलियों पर बिक्री करना सबसे माना जाता है।

इस सुस्त आउटलुक के लिए टारगेट लेवल 50,250 और 49,950 के बीच तय किया गया है। ये स्तर सपोर्ट जोन के रूप में काम कर सकता है। ऐसे में निवेशकों को शॉर्ट पोजीशन पर मुनाफावसूली करने पर विचार करना चाहिए। यदि इंडेक्स इन स्तरों तक पहुंचता है, तो निवेशकों को यह निर्धारित करने के लिए प्राइस एक्शन की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए कि क्या गिरावट जारी रहने की आशंका है या क्या उलटफेर हो सकता है।

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स (Nifty Financial Services Index)

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी कमजोरी के संकेत दे रहा है। निकट अवधि का रुझान नीचे की ओर है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) और स्टोचैस्टिक ऑसिलेटर जैसे तकनीकी संकेतक दोनों ही खराब प्रदर्शन का संकेत दे रहे हैं, जो इस इंडेक्स के लिए मंदी के आउटलुक को मजबूत कर रहे हैं।

इसके अनुरूप, सबसे अच्छी ट्रेडिंग रणनीति इंडेक्स में किसी भी वृद्धि पर 22,825 और 22,675 के टारगेट लेवल का लक्ष्य रखते हुए बेचना है। निफ्टी बैंक इंडेक्स की तरह, रिस्क मैनेज के लिए सतर्क रहना और स्टॉप-लॉस का उपयोग करना जरुरी है।

निवेशकों को किसी भी संभावित उलट संकेत के बारे में सतर्क रहना चाहिए जो उभर सकता है, खासकर उस स्थिति में जब इंडेक्स टारगेट सपोर्ट लेवल के आसपास स्थिर होने या आधार बनाने के संकेत दिखाता है।

कुलमिलाकर निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज दोनों इंडेक्स निकट अवधि में मंदी के रुझान दर्शा सकते हैं। ऐसे में निवेशक प्रमुख सपोर्ट लेव पर कड़ी नज़र रखते हुए रैलियों पर बिक्री कर सकते हैं, जहां सूचकांक स्थिर हो सकते हैं। सख्त स्टॉप-लॉस के साथ निवेशक इन इंडेक्स में अपेक्षित गिरावट का लाभ उठाते हुए प्रभावी ढंग से जोखिम का प्रबंधन कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: रवि नैथानी एक स्वतंत्र तकनीकी विश्लेषक हैं। विचार उनके अपने हैं।)

First Published - August 13, 2024 | 7:46 AM IST

संबंधित पोस्ट