facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया तनाव के बीच बढ़ी टर्म इंश्योरेंस की मांग, प्रवासी भारतीय भारत में सुरक्षा कवर को दे रहे प्राथमिकताडॉलर के मुकाबले रुपया 5 हफ्ते के हाई पर, तेल कीमतों में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराहोर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद से भारत को राहत, तेल कीमतों में गिरावट लेकिन अनिश्चितता बरकरारवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वादा: विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए जाएंगे और कदमEditorial: उम्मीद बनाम अनुभव, बाजारों और वैश्विक राजनीति के बीच संतुलन की जद्दोजहदकॉकरोच जनता पार्टी की रैली से उठे सवाल: युवा असहमति, राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएंमाइक्रोफाइनेंस में अब नई सोच जरूरी: मौजूदा मॉडल ठीक है, लेकिन विकास दर सीमित बनी हुई हैजीक्वांट इन्वेस्टेक के फाउंडर शंकर शर्मा बोले- भारत में स्मॉलकैप पर दांव लगाओगे तो पैसा बना पाओगेअमेरिका-ईरान शांति समझौते से किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा दांवSEBI फिर खोल सकता है ओपन मार्केट बायबैक का रास्ता, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा?

निराशाजनक तिमाही नतीजे से टूटा Avenue Supermarts का शेयर

Advertisement

हली तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन 130 आधार अंक घटकर 8.7 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 10 फीसदी रहा था।

Last Updated- July 17, 2023 | 11:21 PM IST
Avenue Supermarts stock crashed due to disappointing quarterly results

जून तिमाही के निराशाजनक नतीजे के कारण खुदरा श्रृंखला डी-मार्ट की परिचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) का शेयर सोमवार को बीएसई पर 3.5 फीसदी टूटकर 3,713.85 रुपये का रह गया। यह ऐसे समय में फिसला जब बाजार में मजबूती थी। जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध‍ लाभ 2.4 फीसदी बढ़कर 658.71 करोड़ रुपये रहा क्योंकि अपैरल व सामान्य वस्तुओं की कम बिक्री से मार्जिन प्रभावित हुआ। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध‍ लाभ 642.89 करोड़ रुपये रहा था।

कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 3,694 रुपये के निचले स्तर को छू गया था। आज की गिरावट के साथ पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 7 फीसदी गिरा है जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पहली तिमाही में कंपनी का एबिटा मार्जिन 130 आधार अंक घटकर 8.7 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 10 फीसदी रहा था।

Also read: Kalyan Jewellers में चमक बरकरार रहने के आसार, विश्लेषकों को दिख रही सोने की खान

कुल मिलाकर सकल मार्जिन पिछले साल की समानअवधि के मुकाबले कम रहा, जिसका मुख्य कारण अपैरल व अन्य वस्तुओं का बिक्री में कम योगदान था। हालांकि सामान्य वस्तुओं का बिक्री में योगदान सुधर रहा है और महामारी के पूर्व स्तर की ओर बढ़ रहा है। प्रबंधन ने यह जानकारी दी।

कंपनी का परिचालन राजस्व हालांकि इस अवधि में 18.20 फीसदी बढ़कर 11,865 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,038 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने तिमाही के दौरान तीन नए स्टोर खोले और कुल स्टोर की संख्या अब 327 है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज का मानना है कि सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ वित्त वर्ष 24 में सुधरने वाला है, जिसकी वजह सामान्य महंगाई में नरमी और कच्चे माल की लागत में कमी है, इससे डिस्क्रिशनरी मांग में सुधार में मदद मिल सकती है। साथ ही बड़े स्टोर खोलने की कंपनी की योजना है।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement