facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

ट्रंप ने सीरिया और साउथ सूडान समेत 5 और देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन ने अपने यात्रा प्रतिबंध (ट्रैवल बैन) का दायरा बढ़ाते हुए पांच और देशों को इसमें शामिल कर लिया है और कुछ अन्य देशों पर नए प्रतिबंध लगाए

Last Updated- December 17, 2025 | 11:58 AM IST
Donald Trump
File Image

ट्रंप प्रशासन ने अपने यात्रा प्रतिबंध (ट्रैवल बैन) का दायरा बढ़ाते हुए पांच और देशों को इसमें शामिल कर लिया है और कुछ अन्य देशों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। मंगलवार को लिया गया यह फैसला अमेरिका में यात्रा और आव्रजन (इमिग्रेशन) के लिए प्रवेश मानकों को और सख्त करने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है। यह निर्णय थैंक्सगिविंग वीकेंड के दौरान दो नेशनल गार्ड जवानों पर हुई गोलीबारी के मामले में एक अफगान नागरिक की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है।

जून में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा, जबकि सात अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध होंगे। यह फैसला उनके पहले कार्यकाल की एक प्रमुख नीति को फिर से लागू करने जैसा था।

इन देशों पर लगा प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन ने उस समय जिन देशों पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमें अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे। वहीं बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला से आने वाले यात्रियों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं।

इन 5 देशों के नागरिकों पर पूरी तरह प्रतिबंध

मंगलवार को रिपब्लिकन प्रशासन ने घोषणा की कि अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध वाले देशों की सूची में अब बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान और सीरिया को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेज रखने वाले लोगों की अमेरिका यात्रा पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

15 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध

इसके साथ ही 15 और देशों को उन देशों की सूची में जोड़ा गया है, जिनके नागरिकों पर आंशिक यात्रा प्रतिबंध लागू होंगे। ये देश अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, कोट डी’आइवोआर, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे हैं।

First Published - December 17, 2025 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट