facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

NSE कंपनियों का ऑडिट शुल्क 6% बढ़ा, ‘बिग फोर’ की हिस्सेदारी 27%

Advertisement

NSE audit fee: वित्त वर्ष 2023 में कुल भुगतान 1,738 करोड़ रुपये

Last Updated- May 01, 2024 | 11:43 PM IST
NSE Tick Size

एनएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का ऑडिट शुल्क भुगतान वित्त वर्ष 2023 में 1,738 करोड़ रुपये रहा। यह जानकारी प्राइमइन्फोबेस डॉटकॉम के आंकड़े से मिली। इसके अनुसार इससे पिछले वर्ष में चुकाए गए 1,638 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 6.10 प्रतिशत अधिक है। यह आंकड़ा उन 1,847 कंपनियों पर आधारित है जिनका ऑडिट शुल्क का रिकॉर्ड उपलब्ध है।

वैश्विक रूप से ‘बिग फोर’ की ऑडिट फीस में 27 फीसदी हिस्सेदारी थी। इसमें ईवाई ग्रुप 145.44 करोड़ रुपये के साथ आगे रहा। इसके बाद केपीएमजी ग्रुप के लिए यह आंकड़ा 135.65 करोड़ रुपये और डेलॉयट के लिए 134.14 करोड़ रुपये था। प्राइस वाटरहाउस ग्रुप और ग्रांट थॉर्नटन ग्रुप 61.26 करोड़ रुपये और 56.56 करोड़ रुपये की भागीदारी के साथ चौथे नंबर पर रही।

भारत में औसत ऑडिट फीस वित्त वर्ष 2023 में प्रति कंपनी 93 लाख रुपये थी जो वित्त वर्ष 2022 के 91 लाख रुपये की तुलना में अधिक है। वर्ष 2023-24 के लिए कंपनियों द्वारा दी गई ऑडिट फीस का रिकॉर्ड फिलहाल सार्वजनिक रुप से उपलब्ध नहीं है। आंकड़ों से पता चलता है कि एनएसई कंपनियों द्वारा चुकाई गई कुल फीस (अन्य सेवाओं के लिए ऑडिट और फीस समेत) वित्त वर्ष 2023 में 5.9 प्रतिशत बढ़कर 2,043 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022 में 1,929 करोड़ रुपये थी।

इस शुल्क में बिग फोर की भागीदारी 32 प्रतिशत रही। इसमें 194.95 करोड़ रुपये के साथ ईवाई ग्रुप का भुगतान में दबदबा रहा। केपीएमजी ग्रुप के लिए यह आंकड़ा 185.22 करोड़ और डेलॉयट के लिए 182.08 करोड़ रुपये था। दिलचस्प यह है कि बैंकों ने 2022-23 के दौरान इस भुगतान में बड़ा योगदान दिया। 39 सूचीबद्ध बैंकों ने 925 करोड़ रुपये का शुल्क चुकाया जबकि शेष 1,808 कंपनियों ने 1,118 करोड़ रुपये चुकाए।

बैंकों के 925 करोड़ रुपये के भुगतान में 16 सूचीबद्ध सार्वजनिक बैंकों ने 857 करोड़ रुपये चुकाए और अकेले भारतीय स्टेट बैंक का योगदान 270.79 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया का योगदान 119.5 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा का 83.96 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement