facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

पेंट और डेकोर कंपनी ने किया 2055% Dividend का ऐलान! रिकॉर्ड डेट, पेमेंट डिटेल्स भी घोषित

Advertisement

एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट और डेकोर कंपनी है और दुनिया की टॉप 8 कोटिंग कंपनियों में शामिल है।

Last Updated- May 08, 2025 | 6:23 PM IST
Asian Paints

देश की प्रमुख पेंट कंपनी एशियन पेंट्स ने गुरुवार को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 44.9% घटकर ₹692.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹1,256.7 करोड़ था। कंपनी की कुल बिक्री (कंसोलिडेटेड नेट सेल्स) भी 4.3% घटकर ₹8,329.6 करोड़ रही, जो कि पिछले साल ₹8,701.5 करोड़ थी।

PBDIT (डिप्रिशिएशन, ब्याज, टैक्स, अन्य इनकम और एक्सेप्शनल आइटम से पहले का प्रॉफिट) 15.1% घटकर ₹1,436.2 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,691.4 करोड़ था। कंपनी का PBDIT मार्जिन भी घटकर 17.2% रह गया।

डिविडेंड का ऐलान और रिकॉर्ड डेट

Q4 नतीजों के साथ एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹20.55 प्रति शेयर (2055%) का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी फेस वैल्यू ₹1 है। इससे पहले ₹4.25 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया गया था। यानी पूरे वित्त वर्ष में कुल डिविडेंड ₹24.80 प्रति शेयर हो गया।

कंपनी ने बताया कि इस फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 10 जून 2025 तय की गई है। अगर AGM (वार्षिक आम बैठक) में शेयरधारक इसे मंजूरी देते हैं, तो डिविडेंड का भुगतान सोमवार, 30 जून 2025 या उसके बाद किया जाएगा।

एक्सेप्शनल आइटम से घाटा

इस तिमाही में कंपनी ने ₹183 करोड़ की एक्सेप्शनल हानि भी दर्ज की है। इसमें White Teak ब्रांड से जुड़ी ‘Goodwill on Consolidation’ और अन्य इंटैन्जिबल एसेट्स पर ₹77.8 करोड़ और ₹21.5 करोड़ की हानि शामिल है।

एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट और डेकोर कंपनी है और दुनिया की टॉप 8 कोटिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी का FY25 में कंसोलिडेटेड टर्नओवर ₹33,797 करोड़ रहा।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement