facebookmetapixel
Advertisement
हुंडई इंडिया लाएगी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, EV मार्केट में विस्तार के लिए तैयार की बड़ी योजनाRentomojo IPO: ग्रे मार्केट में ₹140 का प्रीमियम, 34.65% लिस्टिंग गेन का संकेत; क्या पैसा लगाना सही रहेगा?NSE IPO का साइज घटकर ₹25,000 करोड़ हो सकता है, शेयर बेचने से पीछे हटे कुछ निवेशकReliance Share: अगले 6 महीने में तीन बड़े ट्रिगर, ब्रोकरेज को 33% तेजी की उम्मीदIT शेयर में भारी बिकवाली! निफ्टी IT 4% टूटा, कोफोर्ज में 9% की गिरावट; एक्सपर्ट क्या बोले?भारत की कार्बन क्रेडिट स्कीम को यूके से मिली मंजूरी, निर्यातकों के लिए इसके क्या मायने हैं?वायर-केबल शेयरों में बढ़ा मुकाबला! अल्ट्राटेक की एंट्री के बाद इन 3 शेयरों पर ब्रोकरेज ने बदली चालNSE के सस्ते IPO की खबर से BSE में खलबली! शेयर 4% टूटा, ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेटअदाणी के एयरपोर्ट कारोबार पर बड़ा दांव! ब्लैकरॉक-टेमासेक लगाएंगे ₹9,825 करोड़कोफोर्ज में बड़ा फेरबदल! चेयरमैन ओपी भट्ट ने दिया इस्तीफा, आंतरिक ऑडिट में बोर्ड रिपोर्ट से जुड़ी खामियां सामने आईं

Adani group stocks: बाजार में तेजी के बावजूद अदाणी के शेयर लुढ़के, 2 शेयरों में लगा है लोअर सर्किट

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 3:20 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

Adani group stocks: स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी के बावजूद अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों के शेयर में सोमवार को लोअर सर्किट लग गया। अदाणी ग्रुप शेयरों की आज की रफ्तार धीमी नजर आ रही है और जिन शेयरों में तेजी है वो भी ज्यादा नहीं हैं।

ग्रुप की दो कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है और स्टॉक मार्केट में तेजी के बावजूद ये गिरावट हैरान करने वाली है। शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई और इसके साथ कई बैंको और एफएमसीजी कंपनियों शेयरों में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है।

अदाणी ग्रुप समूह के इन शेयरों में है तेजी

आज के कारोबार में अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयर में मजबूती देखी गई है। अदाणी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे हैं। तीन बजे अदाणी पोर्ट्स के शेयर 0.15 फीसदी और एसीसी के शेयर 0.079 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स में 1.41 फीसदी की अच्छी तेजी देखी जा रही है।

अदाणी ग्रुप के इन दो शेयरों में लगा लोअर सर्किट

अदाणी ग्रुप के अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी टोटल गैस के शेयरों में 5-5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा हुआ है। अदाणी ग्रीन एनर्जी 2.80 फीसदी टूटा है और अदाणी एंटरप्राइसेज के शेयर में 1.43 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेडिंग चल रही है। वहीं, अदाणी पावर 0.96 फीसदी की गिरावट पर तो अदाणी विल्मर 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में तेजी

अदाणी ग्रुप की कंपनियों में गिरावट के उलट बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखी जा रही है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 664.25 अंक चढ़कर 61,718 पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 3:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement