facebookmetapixel
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिटअमेरिका से टैरिफ डील के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ दमदार, लगाई 7 साल की सबसे बड़ी छलांगFlipkart मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NCLAT का आदेश रद्द किया, जांच के निर्देशों पर फिर से होगा विचारनिफ्टी बैंक ने रचा नया इतिहास: 61,764 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सूचकांक, बैंकिंग शेयरों में सुनामीAir India के बोइंग 787 विमान में ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं, DGCA ने दी सफाईIT सेक्टर को मिली बड़ी राहत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से खत्म हुई अनिश्चितता, शेयरों में जबरदस्त तेजी

Axis Bank में देखने को मिल सकती है बड़ी ब्लॉक डील, 3 करोड़ से ज्यादा शेयरों की हो सकती है बिक्री

इस ब्लॉ़क डील का उद्देश्य एक क्लीन अप ट्रेड करना है। इससे ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जो बेन कैपिटल पूरी तरह से एक्सिट हो सकती है।

Last Updated- April 09, 2024 | 8:31 AM IST
Axis: City portfolio can be profitable after 2025

आज यानी मंगलवार को बाजार में एक बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार आज एक्सिस बैंक में ब्लॉक डील हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिस बैंक के 3 करोड़ से ज्यादा के शेयरों की
ब्लॉक डील होने की संभावना है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि Bain Capital एक्सिस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है।

रिपोर्ट की मानें तो इस ब्लॉक डील की वैल्यू करीब 43.1 करोड़ डॉलर की हो सकती है। प्रति शेयर के हिसाब से देखें तो 1071 रुपये से लेकर 1076.05 रुपये प्रति शेयर पर यह ब्लॉक डील होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Stocks to Watch today: RIL, Muthoot Microfin, Auto Share, Axis Bank के शेयरों पर रखें फोकस, दिख सकता है एक्शन

पूरी तरह से एक्सिट हो सकती है बेन कैपिटल 

वहीं इस खबर को लेकर मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ब्लॉक डील बेन कैपिटल से जुड़ी कुछ एंटिटी द्वारा लॉन्च की गई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस ब्लॉ़क डील का उद्देश्य एक क्लीन अप ट्रेड करना है। इससे ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जो बेन कैपिटल पूरी तरह से एक्सिट हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Share Market Today: नवरात्रि के दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल?

पिछले दिसंबर में, अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म ने ₹3,700 करोड़ से अधिक में एक्सिस बैंक में 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। इसने पहले जून में एक्सिस बैंक में 0.7 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹968 प्रत्येक की औसत कीमत पर बेची थी, जिसकी कुल कीमत ₹2,178 करोड़ थी। इससे पहले, निजी इक्विटी इकाई ने अक्टूबर 2022 में 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का निपटान किया था। पिछले वर्ष के दौरान, एक्सिस बैंक के शेयरों ने निवेशकों को 26 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

शेयर पर क्या है असर

बैंक के शेयर की बात करें तो सोमवार को कंपनी का शेयर 1.69 फीसदी की तेजी के साथ 1,077 रुपये पर बंद हुआ।

First Published - April 9, 2024 | 8:31 AM IST

संबंधित पोस्ट