facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

यश चोपड़ा की पत्नी एवं प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का निधन

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 1:49 PM IST
Yash Chopra wife Pamela

दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी एवं प्लेबैक सिंगर पामेला चोपड़ा का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

पामेला चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें निमोनिया होने के बाद भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में बेटे आदित्य चोपड़ा और अभिनेता उदय चोपड़ा के अलावा उनकी बहू रानी मुखर्जी हैं।

डॉ. प्रहलाद प्रभुदेसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “एआरडीएस (एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम) के साथ निमोनिया होने के कारण आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 15 दिन से आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती थीं।”

फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ ने एक बयान में कहा कि उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। पामेला हाल ही में ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में नजर आई थीं। यह सीरिज फिल्म निर्माण कंपनी ‘यशराज फिल्म्स’ पर आधारित थी। पामेला के पति एवं फिल्मकार यश चोपड़ा का अक्टूबर 2012 में निधन हो गया था।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement