facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

मणिपुर से लंदन तक गूंजी ‘बूंग’, सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की कैटेगरी में जीता बाफ्टा पुरस्कार

Advertisement

इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार हाथ आजमा रही लक्ष्मीप्रिया देवी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए मणिपुर में शांति के लिए भावुक अपील की

Last Updated- February 23, 2026 | 10:46 PM IST
Boong BAFTA award

फरहान अख्तार के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलग अंदाज वाली मणिपुरी पृष्ठभूमि की हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बूंग’ ने रविवार को लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता। इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार हाथ आजमा रही लक्ष्मीप्रिया देवी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए मणिपुर में शांति के लिए भावुक अपील की। उन्हें यह पुरस्कार ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के मुख्य किरदार पैडिंगटन बियर से मिला। मंच पर उनके साथ निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और सहायक निर्देशक राहुल शारदा मौजूद थे।

देवी ने कहा, ‘यहां तक पहुंचना उस पहाड़ की चोटी पर पहुंचने जैसा लगा, जिसे चढ़ने के बारे में हमें पहले पता ही नहीं था।’ उन्होंने कामना की कि मणिपुर में शांति लौटे और विस्थापित बच्चों, जिनमें फिल्म के बाल कलाकार भी शामिल हैं, को फिर से उनकी खुशी मिलें और वे फिर से सपने देख सकें। गुगुन किपगेन और बाला हिजाम अभिनीत इस फिल्म ने ‘लिलो ऐंड स्टिच’, ‘आर्को’ और ‘जूट्रोपोलिस 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया।

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार के 2026 संस्करण का आयोजन थेम्स नदी के किनारे रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ पुरस्कार प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने भाषण की ‘नमस्ते’ से शुरुआत करते हुए कहा कि सिनेमा की असली भाषा भावनाएं हैं।

समारोह में लियोनार्डो डी कैप्रियो अभिनीत ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह पुरस्कार अपने नाम किए। बाफ्टा अध्यक्ष प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन भी मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल हुए। भूत-पिशाच पर आधारित फिल्म ‘सिनर्स’ और रहस्यमयी डरावनी फिल्म ‘फ्रेंकेंस्टाइन’ ने तीन-तीन पुरस्कार जीते। पॉल थॉमस एंडरसन को ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 10:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement